{"_id":"630dbde6e392ce01991cf878","slug":"jammu-kashmir-congress-president-vikar-rasool-and-rajni-patil-reached-jammu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विकार रसूल और रजनी पाटिल पहुंचे जम्मू, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन: विकार रसूल और रजनी पाटिल पहुंचे जम्मू, निकाली रैली
Tue, 30 Aug 2022 01:29 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 30 Aug 2022 01:29 PM IST
सार
कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल और रजनी पाटिल का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला समेत अन्य नेताओं ने जम्मू एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पार्टी सदस्यों के साथ रैली निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Congress in Jammu
- फोटो : निखिल मेहता
विस्तार
जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विकार रसूल और एआईसीसी की जम्मू-कश्मीर व लद्दाख मामलों की प्रभारी रजनी पाटिल मंगलवार को जम्मू शहर पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं का पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष रमन भल्ला समेत अन्य नेताओं ने जम्मू एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया। दोनों नेताओं ने पार्टी सदस्यों के साथ रैली निकालते हुए शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस दौरान जीए मीर धड़े के साथ चलने वाले नेता शामिल रहे। रैली से शक्ति प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस ने गुलाम नबी आजाद के जाने के बाद हुए नुकसान को कंट्रोल करने की कोशिश की है, लेकिन दूसरी तरफ मंगलवार को ही जम्मू में पार्टी के 50 से ज्यादा नेताओं ने संयुक्त इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन
Trending Videos
Jammu Congress
- फोटो : निखिल मेहता
रजनी पाटिल का मंगलवार को ही वापस लौटना प्रस्तावित है, जबकि रसूल पार्टी पदाधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे।