{"_id":"642008c4c7135bcd1b0da553","slug":"jammu-kashmir-congress-observes-satyagraha-to-protest-against-disqualification-of-rahul-gandhi-as-mp-2023-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राहुल गांधी की MP सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राहुल गांधी की MP सदस्यता रद्द किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने किया संकल्प सत्याग्रह
Sun, 26 Mar 2023 02:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 26 Mar 2023 02:26 PM IST
सार
विकार रसूल ने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में मुखर हैं।
विज्ञापन
Jammu Kashmir Congres Protest
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में जम्मू कश्मीर कांग्रेस कमेटी ने रविवार को जम्मू और श्रीनगर में संकल्प सत्याग्रह किया। जम्मू में पार्टी प्रदेश विकार रसूल और श्रीनगर में पार्टी नेता गुलाम अहमद मीर के नेतृत्व में विरोध जताया गया। विकार रसूल ने केंद्र की भाजपा सरकार पर अलोकतांत्रिक होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि न केवल कांग्रेस पार्टी बल्कि सभी गैर-भाजपा धर्मनिरपेक्ष दल एक साथ आए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के संविधान के विपरीत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सड़क से संसद तक भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध में मुखर हैं। इसी से बौखलाहट में भाजपा सरकार ऐसे कदम उठा रही है।
विज्ञापन
वहीं, श्रीनगर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मीर ने कहा कि सरकार ने राहुल गांधी की सदस्यता को अयोग्यता करार देने में जल्दबाजी की है। राहुल गांधी सजा या अयोग्यता से डरते नहीं हैं। उन्होंने कहा, 'वह डरने वाले नहीं हैं और न हम लोग डरेंगे। यह आम लोगों की लड़ाई है। अगर राहुल गांधी के साथ ऐसा हो सकता है, जिनके परिवार ने तीन प्रधानमंत्रियों सहित देश को इतना कुछ दिया है, तो आम लोगों का क्या हो सकता है।'
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम जनता की आवाज उठाते रहेंगे। आज यह शांतिपूर्ण विरोध किया गया है। आने वाले दिनों में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसमें समान विचारधारा वाले धर्मनिरपेक्ष दल हिस्सा लेंगे।