जम्मू-कश्मीर: किसानों की खुशहाली और सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध, एलजी ने 29 प्रोजेक्टों का उद्घाटन किया
उपराज्यपाल ने कहा कि चार महीने तक चलने वाले क्षमता निर्माण अभियान से समग्र कृषि विकास योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू कर इसे गुणवत्ता पर आधारित मानव स्त्रोत के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। कहा, जम्मू कश्मीर में कृषि क्षेत्र में खुशहाली का दौर चल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि सरकार प्रदेश में किसानों के 13 लाख परिवारों के हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नई परियोजनाओं से जम्मू कश्मीर में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों और उत्पादन में प्रगति होगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
जम्मू कन्वेंशन सेंटर में उप राज्यपाल ने समग्र कृषि विकास योजना के तहत 29 परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए प्रशिक्षण और सिखलाई कार्यक्रम का उद्घाटन किया। परियोजनाओं के तहत अगले चार महीने में मंडल और जिला स्तर पर 638 प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जाएंगे।
उपराज्यपाल ने कहा कि चार महीने तक चलने वाले क्षमता निर्माण अभियान से समग्र कृषि विकास योजना को जमीनी स्तर पर प्रभावी तरीके से लागू कर इसे गुणवत्ता पर आधारित मानव स्त्रोत के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। कहा, जम्मू कश्मीर में कृषि क्षेत्र में खुशहाली का दौर चल रहा है।
जमीनी स्तर पर किसी पर योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने और उसकी सफलता तंत्र, स्त्रोत, समन्वय और मूल्यांकन पर निर्भर करती है। इसके अलावा पांचवां आयाम संवेदनशीलता है। किसान की अपनी प्रकृति है और वह अपनी भाषा में बेहतर तरीके से समझ पाता है। ऐसे में सभी हितधारकों को किसानों को पूरा सहयोग करना होगा।
उन्होंने कहा, कृषि संबंधित व्यापारिक प्रतिष्ठान कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया करवाएंगे। हमारा लक्ष्य छोटे और पिछड़े किसानों के हितों की सुरक्षा करना भी है। मौसम आधारिक स्मार्ट कृषि से खाद्य सुरक्षा प्रणाली को नया रूप मिलेगा।
गांवों में व्यापारिक और सेवा प्रतिष्ठान सुनिश्चित करें कि किसानों को फसल का सीधा लाभ मिले। जिला अधिकारी किसानों और कृषि नीतियों को लागू करने में पुल का काम करें और इसके लिए हर स्तर पर बेहतर समन्वय की जरूरत है। इस अवसर पर उप राज्यपाल ने मिट्टी की टेस्टिंग मैन्युअल के प्रकाशन को भी जारी किया।
इस अवसर पर कृषि उत्पाद विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए नीति दस्तावेज के मुख्य बिंदुओं को दर्शाया। उन्होंने कहा पांच सालों में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों में रोजगार के तहत ढाई लाख युवाओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।
परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने से खुशहाल होगा किसान
इस अवसर पर स्कॉस्ट जम्मू के कुलपति प्रो. जेपी शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर में कृषि और इससे जुड़े क्षेत्र की समग्र विकास योजना के तहत 29 परियोजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू करने से किसान खुशहाल होगा और कृषि उत्पाद की गुणवत्ता भी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी।
स्कॉस्ट कश्मीर के कुलपति प्रो नजीर गनेई के अलावा कई विभागों के विभागाध्यक्ष, जिला अधिकारी, तकनीकी विशेषज्ञ, किसान, कृषि वैज्ञानिक और किसान सलाहकार बोर्ड के सदस्य भी इस अवसर पर मौजूद रहे।