फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir CM Omar raised questions over demolition of a terrorist house

Delhi Blast: पुलवामा में तोड़ा गया डॉ. उमर का घर, CM उमर बोले- इससे आतंकवाद नहीं रुकेगा और गुस्सा बढ़ेगा

Fri, 14 Nov 2025 09:37 PM IST
अनुज कुमार पीटीआई, जम्मू
पीटीआई, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 14 Nov 2025 09:37 PM IST
सार

दिल्ली धमाके के आरोपी के घर तोड़ने के मामले पर जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सवाल उठाए। मुठी में फ्लैट्स उद्घाटन के दौरान उन्होंने कहा कि घर तोड़ने से आतंकवाद नहीं रुकता, बल्कि लोगों में गुस्सा बढ़ता है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir CM Omar raised questions over demolition of a terrorist house
उमर अब्दुल्ला, मुख्यमंत्री - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने दिल्ली धमाके में शामिल आरोपी डॉ. उमर के घर को तोड़ने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कामों से आतंकवाद नहीं रुकेगा, बल्कि लोगों में गुस्सा और नाराजगी बढ़ेगी। सीएम उमर ने यह बात जम्मू शहर के बाहर मुठी में नए बने फ्लैट्स के उद्घाटन के दौरान कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर घर तोड़ने से आतंकवाद रुक जाता, तो अब तक रुक चुका होता। पहलगाम हमले के बाद भी कई घर तोड़े गए, क्या हमले रुक गए? मुझे डर है कि ऐसे कामों से लोगों का गुस्सा बढ़ता है। लेकिन ये फैसले हमारे हाथ में नहीं है। सीएम उमर ने आगे कहा कि ऐसे फैसले करने वालों को सोचना चाहिए। जो लोग ये फैसले लेते हैं, उन्हें देखना चाहिए कि क्या इनसे आतंकवाद रुका है या नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उनके छह साल के मुख्यमंत्री कार्यकाल में बिना घर तोड़े आतंकवाद की घटनाएं कम हुईं। सुरक्षा मेरी जिम्मेदारी थी। हर साल हमले कम होते गए, लेकिन हमने कभी घर नहीं तोड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलवामा में रातों-रात आरोपी का घर धराशायी
दिल्ली में लाल किले के पास विस्फोटकों भरी कार में धमाका करने वाले पुलवामा के डॉक्टर उमर नबी के मकान को सेना ने बृहस्पतिवार देर रात विस्फोटक लगाकर उड़ा दिया। इस कार्रवाई के पूर्व उसके परिजन अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। अगल-बगल रहने वाले किसी भी व्यक्ति ने इस कार्रवाई का विरोध नहीं किया और न ही कोई बयान दिया।

डॉ. उमर नबी एक समय अपने अकादमिक क्षेत्र में मेहनती और होनहार के रूप में जाने जाते थे, लेकिन पिछले दो वर्षों में वे कथित तौर पर कट्टरपंथी विचारधाराओं से प्रभावित हो गए थे। जांचकर्ताओं के अनुसार वे कई कट्टरपंथी सोशल मीडिया ग्रुप्स से जुड़े हुए थे।

एक अधिकारी ने बताया कि एक दिन पहले उमर के नेटवर्क 2900 किलोग्राम विस्फोटक पकड़ा गया था। इसके बाद वह डर गया। रविवार को वह फिरोजपुर झिरका से निकला और केएमपी मार्ग पर पहुंचा। यहां एक ढाबे पर उसने कार में ही रात बिताई। 

बाद में वह फरीदाबाद पहुंचा। सुबह फरीदाबाद से दिल्ली की ओर निकल गया। 8.13 बजे दिल्ली की सीमा में दाखिल होने के बाद वह 8.20 बजे ओखला के एक पेट्रोल पंप पहुंचा। इसके बाद यह मयूर विहार, महारानी बाग, आश्रम, कनॉट प्लेस होता हुआ दोपहर को दरगह फेज इलाही की मस्जिद पहुंचा। यहां उसने रोड पर कार पार्क की और नमाज पढ़ने अंदर चला गया। बाद में वह 3.19 बजे सुनहरी बाग पहुंचा।

लालकिले बम धमाका के बाद आतंकी डॉक्टर मोहम्मद उमर नबी का एक पैर का पंजा और इंजन के पुर्जों में चिपके मांस के टुकड़े ही मिले हैं। शरीर का बाकी हिस्सा विस्फोट में उड़ गया। पैर का पंजा आगे के टायर की व्हील के नीचे मिला था। इस पंजे और इंजन के पुर्जों से चिपके मिले मांस के टुकड़ों की डीएनए जांच से पता लगा कि मरने वाला उमर नबी ही था। पुलिस को उमर के शरीर के इन हिस्सों के अलावा मौके से कोई अंग नहीं मिला है। माना जा रहा है कि कुछ दूर जाकर गिरे अंगों को पंछी-जानवर खा गए होंगे। विस्फोटक के कार के पीछे की सीट पर रखे होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed