फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir, climate

Jammu News: दो तक साफ रहेगा जम्मू-कश्मीर में मौसम

विज्ञापन
jammu kashmir, climate
कश्मीर में रात को ठंडक का अहसास, जम्मू में भी गिरने लगा पारा
विज्ञापन

तापमान में उतार-चढ़ाव से रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन से पीड़ित हो रहे लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। सितंबर पास आते ही जम्मू-कश्मीर के मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम खुला रहने से दिन में जहां धूप खिल रही है वहीं, रात को ठंडक का अहसास होना शुरू हो गया है। खासतौर पर कश्मीर के कई जिलों में रात्रि में सर्दी बढ़ने लगी है। लेकिन दिन में तपिश कायम है। घाटी में दिन और रात के पारे में भारी अंतर आया है। मौसम में आए इस बदलाव का सेहत पर असर दिख रहा है। पारे से अंजान लोग रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन से पीड़ित हो रहे हैं। इसमें खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार दो सितंबर तक प्रदेश में लगभग मौसम साफ रहेगा। इसमें पारे में उछाल आने की संभावना है।

जम्मू में मंगलवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिली रही, लेकिन तपिश का अधिक अहसास नहीं हुआ। यहां दिन का तापमान सामान्य से 0.1 डिग्री चढ़कर 33.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर में दिनभर मौसम साफ रहने से तपिश बरकरार है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री चढ़कर 30.5 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गांधीनगर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाॅक्टर प्रवीण योगराज के अनुसार मौजूदा तापमान में उतार-चढ़ाव से खासतौर पर रात के समय ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज करने के साथ तापमान के मुताबिक पर्याप्त कपड़े पहनने चाहिए। इस मौसम में बच्चों की सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। रेस्पिरेटरी वायरल इंफेक्शन में छाती संबंधी इंफेक्शन की शिकायत अधिक हो रही है। ठंडा पानी का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा आइसक्रीम सहित अन्य पदार्थों का भी सेवन नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed