फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Cinema hall opened in Baramulla, LG said – residents of every district will get facility

जम्मू-कश्मीर: बारामुला में तीन दशक बाद खुला सिनेमा हॉल, एलजी बोले- हर जिले के निवासियों को मिलेगी सुविधा

Sat, 15 Jul 2023 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामुला में कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करवाया। उन्होंने कहा कि हर जिले में एक-एक सिनेमा हॉल खोला जाएगा। अनुच्छेद 370 खत्म होने के बाद कश्मीर में सिनेमा संस्कृति विकसित हो रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Cinema hall opened in Baramulla, LG said – residents of every district will get facility
हंदवाड़ा में सिनेमा हॉल का शुभारंभ करते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बारामुला और हंदवाड़ा में 100 सीटों वाले बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्घाटन किया। अनुच्छेद 370 को निरस्त करने के बाद घाटी में यह ऐतिहासिक पहल शुरू हुई है। तीन दशक से अधिक समय के बाद बारामुला में सिनेमा की वापसी हुई है। पिछले साल एलजी ने शोपियां और पुलवामा में सिनेमा हॉल का उद्घाटन करके इस संस्कृति को पुनर्जीवित किया था।

विज्ञापन


श्रीनगर में भी 2022 में मल्टीप्लेक्स स्थापित किया गया है। शनिवार को उपराज्यपाल ने कहा कि लोगों के बड़े स्क्रीन में सिनेमा देखने का सपना पूरा करने के लिए सरकार हर जिले में एक-एक हॉल स्थापित करने जा रही है। उन्होंने बारामुला और हंदवाड़ा के लोगों को इसके लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सिनेमाघर जम्मू-कश्मीर की बढ़ती आकांक्षा का प्रतिबिंब हैं।
विज्ञापन


सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत नए बहुउद्देशीय सिनेमा हॉल का उद्देश्य लोगों को मनोरंजक सुविधाएं प्रदान करना, जीवंत सिनेमा संस्कृति को पुनर्जीवित करना, युवा पीढ़ी को फिर से जीवंत करने, चर्चा करने, सेमिनारों के माध्यम से विचार-विमर्श करने के लिए जगह प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सिन्हा ने बारामुला में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया। उन्होंने बारामुला को शांति और विकास के पथ पर आगे ले जाने के लिए जिला प्रशासन, पीआरआई के सदस्यों और नागरिकों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिले ने पिछले कुछ वर्षों में सामाजिक-आर्थिक विकास में प्रभावशाली प्रगति की है।

सामाजिक-आर्थिक सशक्तीकरण के लिए काम करने की जम्मू-कश्मीर प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि सरकार के संसाधनों पर समाज के वंचित वर्ग का पहला अधिकार है। सबका साथ-सबका विकास का दृष्टिकोण वंचितों के जीवन में परिवर्तन लाया है।

उन्होंने कहा कि पीएमएवाई के तहत भूमिहीनों को जमीन और पक्का घर हजारों परिवारों की पूरी क्षमता को उजागर करने के साथ उनकी बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगा। कार्यक्रम के दौरान एलजी ने बारामुला के शेर मकबूल शेरवानी को श्रद्धांजलि दी। एलजी ने कहा कि पीएमएवाई के तहत भूमिहीनों को जमीन और पक्का मकान हजारों परिवारों की बुनियादी जरूरतों को पूरा करेगा।

सरकार चाहती है कि कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति को भी सशक्तिकरण का एहसास हो। जम्मू-कश्मीर में 70 वर्षों से पनप रहे भाई-भतीजावाद, अनैतिक गठजोड़ को व्यवस्थित तरीके से नष्ट किया जा रहा है। इससे कुछ प्रभावशाली लोगों में दहशत फैल गई है।

कई निहित स्वार्थ वाले लोग जम्मू-कश्मीर के विकास को बाधित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला विकास परिषद की अध्यक्ष सफीना बेग ने कहा कि बारामुला ने मिशन यूथ जैसी पहल के माध्यम से युवाओं के कल्याण और सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया।


जादूज मीडिया के निदेशक राहुल नेहरा ने बताया कि पहला शो पठान का चलाया गया था। मौके पर डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी, डीआईजी विवेक गुप्ता, उपायुक्त डॉ. सैयद सेहरिश असगर समेत अन्य लोग मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed