{"_id":"64327472bf874ff77405fbb8","slug":"jammu-kashmir-children-tested-corona-positive-one-to-two-cases-came-jammu-daily-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: कोविड की चपेट में बच्चे... रोजाना एमसीएच में पहुंचे रहे एक से दो मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: कोविड की चपेट में बच्चे... रोजाना एमसीएच में पहुंचे रहे एक से दो मामले
Sun, 09 Apr 2023 01:47 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 09 Apr 2023 01:47 PM IST
सार
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे ज्यादातर बच्चे कोविड के लक्षणों जैसे फ्लू से पीड़ित हैं। इनमें अधिकतर में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की शिकायत है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस सीजन में कोविड संक्रमण की चपेट में बच्चे तेजी से आ रहे हैं। सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में पहुंच रहे ज्यादातर बच्चे कोविड के लक्षणों जैसे फ्लू से पीड़ित हैं। इनमें अधिकतर में खांसी, जुकाम, बुखार और निमोनिया की शिकायत है। एमसीएच (जच्चा-बच्चा) अस्पताल गांधीनगर में रोजाना औसतन एक से दो कोविड बाल रोगी भर्ती हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस अस्पताल में अप्रैल में ही करीब 14 बच्चे संक्रमित चुके हैं। शहर के प्रमुख जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस (श्रीमहाराजा गुलाब सिंह अस्पताल) में भी फ्लू और कोविड के बाल रोगियों का आना जारी है। विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों का टीकाकरण न होने के कारण वे कोविड से ग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
एसएमजीएस अस्पताल का एक समर्पित तीस बिस्तर वाला वार्ड फ्लू से ग्रसित बच्चों से फुल है। इसी तरह इमरजेंसी के 18 नंबर वार्ड का भी यही हाल है। अस्पताल में बाल रोग की 500-600 की ओपीडी में 80 फीसदी संख्या फ्लू से ग्रसित बच्चों की हैं। इसमें कई कोविड पाजिटिव आ चुके हैं। इसी अस्पताल में गत दिनों राजोरी निवासी एक छह माह के बच्चे की कोविड से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव डिंगरा के अनुसार पहली दो लहरों के दौरान पाबंदियों के कारण अधिकांश बच्चे घरों में ही थे। लेकिन मौजूदा सीजन में बच्चे सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर कोविड संक्रमण और फ्लू वायरस की चपेट में आ रहे हैं। खासतौर पर कोविड संक्रमित बच्चे ऐसे स्थलों पर पहुंचकर संक्रमण का प्रसार भी कर रहे हैं। बच्चों का अभी तक टीकाकरण नहीं हुआ है, जिससे उनकी शारीरिक क्षमता कोविड वायरस से लड़ने के लिए तैयार नहीं हो पाई है। इससे भी बच्चे जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
अस्पताल में सामान्य फ्लू के साथ कई गंभीर बाल रोगी भर्ती हो रहे हैं। कोविड उपयुक्त व्यवहार का गंभीरता से पालन करके ही बच्चों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाया जा सकता है।
अभी स्थिति है नियंत्रण में
अस्पताल में कोविड संक्रमित बाल रोगी और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग से तीसरे फ्लोर पर 80 बिस्तर वाला वार्ड समर्पित किया गया है। अस्पताल में रोजाना कोविड के बाल रोगी पहुंच रहे हैं, लेकिन अभी स्थिति नियंत्रण में है। - डॉक्टर अरुण शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, एमसीएच अस्पताल गांधीनगर।
ऐसे करें बच्चों का बचाव
- फ्लू या कोविड वायरस से संक्रमित बच्चों को आइसोलेट करें, उन्हें दूसरे बच्चों के संपर्क में न आने दें
- फ्लू या कोविड के लक्षण मिलने पर तुरंत बच्चे के उपचार के लिए डाक्टरी परामर्श लें
- घर के भीतर भी संक्रमित बच्चे को दूसरों से अलग रखें
- संक्रमित बच्चे को स्कूल न भेजें और उसकी सेहत की निगरानी करें
जम्मू-कश्मीर में 77 नए मामले आए
जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण का प्रसार जारी है। शनिवार को 77 नए मामले मिले। कश्मीर से 51 और जम्मू से 26 केस आए। इसके साथ सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 349 पहुंच गया है। इनमें सबसे ज्यादा 230 केस कश्मीर में है। चौबीस घंटे में 3733 परीक्षण किए गए। इस बीच, 37 मरीज रिकवर हुए। इसके अलावा बारामुला में नौ, बड़गाम में दस, पुलवामा में आठ, कुपवाड़ा, अनंतनाग में दो-दो, बांदीपोरा में सात, गांदरबल में एक और कुलगाम में तीन, उधमपुर, सांबा में पांच-पांच, राजोरी में एक, पुंछ, रामबन में तीन-तीन मामले मिले।