{"_id":"5c2ba493bdec2257216b8ea5","slug":"jammu-kashmir-chief-of-army-staff-gen-bipin-rawat-visited-kupwara-sector-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख ने जवानों के साथ मनाया नया साल, कहा दुश्मनों को दें मुंहतोड़ जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना प्रमुख ने जवानों के साथ मनाया नया साल, कहा दुश्मनों को दें मुंहतोड़ जवाब
Tue, 01 Jan 2019 11:04 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 01 Jan 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आए सेना अध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने साल का पहला दिन जवानों के साथ बिताया। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के फारवर्ड पोस्ट का दौरा कर उन्होंने जवानों का हौसला बढ़ाया। जवानों को और अधिक सतर्क रहने तथा दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने की हिदायत दी।
घाटी के दो दिवसीय दौरे पर सेना प्रमुख मंगलवार को श्रीनगर पहुंचे। उन्होंने एलओसी पर जाकर सुरक्षा तैयारियों की जानकारी हासिल की। साथ ही घुसपैठ रोकने के लिए किए गए इंतजामों के बारे में भी जाना। इस दौरान उन्होंने फारवर्ड पोस्टों पर तैनात जवानों के साथ सीधा संवाद किया।
उन्हें घुसपैठ रोकने के लिए उठाए गए कदमों तथा हाल के ऑपरेशन के बारे में बताया गया। सेना कमांडर ने जवानों के हौसले की सराहना करते हुए उन्हें और अधिक सतर्क रहने को कहा ताकि दुश्मनों की नापाक हरकतों का जवाब दिया जा सके।
विज्ञापन
बाद में उन्होंने पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक कर घाटी के आतंरिक सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल की सराहना करते हुए कहा कि इसी के बदौलत घुसपैठ रोकने और आतंकवाद निरोधक अभियानों को सफलता मिल पा रही है। उनके साथ उत्तरी कमान प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह, चिनार कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल एके भट भी थे।

देश जटिल सुरक्षा चुनौतियों व क्षेत्रीय अखंडता के खतरों का सामना कर रहा है : सेनाध्यक्ष
सेना प्रमुख ने की जवानों से मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
सेना अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत अपनी सीमा पर जटिल और स्फूर्त सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहा है। इससे देश की क्षेत्रीय अखंडता और आंतरिक स्थिरता को खतरा है। सेना के जवानों को नव वर्ष के संदेश में उन्होंने सैन्य दलों के इन चुनौतियों का मुकाबला करने और आतंकवाद से लड़ने के सामूहिक साहस, दृढ़ता और बलिदान की सराहना की।
जनरल रावत ने हालांकि चीन और जम्मू-कश्मीर से लगते 4000 किलोमीटर की नियंत्रण रेखा के बारे में कोई जिक्र नहीं किया। सेनाध्यक्ष ने जवानों की हौसला अफजाई करते हुए 12 लाख ताकतवर जवानों से सुरक्षा चुनौतियों का सामना कर रहे देश के लिए पूरे उत्साह से काम करने की अपील की।