फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Chances of rain in the state today

Jammu Kashmir : प्रदेश में आज बारिश के आसार, पांच जिलों में हिमस्खलन की चेतावनी, लोगों को सचेत रहने की सलाह

Sat, 04 Mar 2023 02:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 04 Mar 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir: Chances of rain in the state today
Srinagar Rain file pic - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में शनिवार को कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना है। इसके इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पांच जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार, डोडा और किश्तवाड़ में समुद्र तल से 3500 मीटर ऊपर कम खतरे के हिमस्खलन की संभावना है।

विज्ञापन


बांदीपोरा, गांदरबल और कुपवाड़ा जिले में 2500 मीटर से ऊपर मध्यम खतरे के हिमस्खलन की आशंका जताई गई है। इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे अगले आदेश तक सावधानी बरतें और हिमस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचें।
विज्ञापन


शुक्रवार को श्रीनगर समेत कश्मीर के कई हिस्सों में बादल छाए रहे। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री चढ़कर 15.1 और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान 1.7 और गुलमर्ग में माइनस 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दिन चढ़ने के साथ तपिश का अहसास हुआ। अधिकतम सामान्य से 2.2 डिग्री चढ़कर 27.1 और न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम पारा सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 19.5, बटोत में सामान्य से 2.6 डिग्री चढ़कर 17.8, कटड़ा में सामान्य से 4.6 डिग्री चढ़कर 26.5 और भद्रवाह में 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 4.8 और कारगिल में माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार जम्मू-कश्मीर में होली पर मौसम के लगभग साफ रहने के आसार हैं।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed