{"_id":"61140b71f2ddcf403e603e3b","slug":"jammu-kashmir-chadi-mubarak-reaches-amreshwar-temple-devotees-will-get-the-good-fortune-of-seeing-in-covid-protocol","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: अमरेश्वर मंदिर में पहुंची छड़ी मुबारक,भक्तों को प्राप्त होगा कोविड प्रोटोकॉल में दर्शन का सौभाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: अमरेश्वर मंदिर में पहुंची छड़ी मुबारक,भक्तों को प्राप्त होगा कोविड प्रोटोकॉल में दर्शन का सौभाग्य
Wed, 11 Aug 2021 11:10 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:10 PM IST
सार
भक्तों को श्री अमरेश्वर मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक पवित्र गदा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
अमरनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में अमरनाथ जी की वार्षिक छड़ी मुबारक सीमित साधुओं के साथ बुधवार सुबह अमरेश्वर मंदिर अखाड़ा भवन बुदशाह चौक श्रीनगर में पहुंची। यहां छड़ी मुबारक की वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दो घंटे पूजा-अर्चना की गई। छड़ी मुबारक (पवित्र गदा) भगवान शिव और मां पार्वती को दर्शाती है।
विज्ञापन
इसे अखाड़ा भवन के मंदिर में 22 अगस्त को तीर्थ यात्रा के मुख्य मार्ग के लिए रवाना होने तक दर्शन के लिए रखा जाएगा। महंत दीपेंद्र गिरि ने बताया कि कोविड प्रोटोकॉल के तहत भक्तों को श्री अमरेश्वर मंदिर में सुबह 10 से 11 बजे और शाम 6 से 7 बजे तक पवित्र गदा के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त होगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- राहुल गांधी का श्रीनगर दौरा: राहुल के समक्ष रखा गया प्रदेश कांग्रेस की गुटबाजी का मुद्दा
विज्ञापन
नागपंचमी (श्रवण शुक्ल पक्ष पंचमी) के अवसर पर 13 अगस्त को दशनामी अखाड़ा, श्रीनगर में पारंपरिक छड़ी पूजन किया जाएगा। महंत गिरि की ओर से वर्ष 2004 में स्थापित द ट्रू ट्रस्ट की ओर से वार्षिक छड़ी मुबारक का आयोजन किया जा रहा है।