{"_id":"6714971c61b0d54f780eb79d","slug":"jammu-kashmir-cattle-smugglers-opened-fire-on-police-pelted-stones-on-local-people-tense-situation-in-sohan-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: मवेशी तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, स्थानीय लोगों पर पथराव, सोहांजना में तनावपूर्ण स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: मवेशी तस्करों ने पुलिस पर की फायरिंग, स्थानीय लोगों पर पथराव, सोहांजना में तनावपूर्ण स्थिति
Sun, 20 Oct 2024 11:07 AM IST
निकिता गुप्ता
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Sun, 20 Oct 2024 11:07 AM IST
सार
जम्मू-कश्मीर के सतवारी क्षेत्र में मवेशी तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग की और स्थानीय लोगों पर पथराव किया, जिसमें कई लोग घायल हुए और इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के सतवारी में मवेशी तस्करों का पुलिस पर हमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शनिवार रात को सोहांजना इलाके में पशु तस्करों ने स्थानीय लोगों पर हमला किया, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब स्थानीय लोगों ने एक टाटा मोबाइल गाड़ी में मवेशियों को भरते हुए कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को देखा और उन्हें रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के रोकने पर तस्करों ने उन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। लेकिन मवेशी तस्करों, जो कि गुज्जर समुदाय के लोग बताए जा रहे हैं, ने पुलिस पर भी गोलियां चलाई।
विज्ञापन
पुलिस बल ने हवा में गोलियां चलाई, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के बीच भगदड़ मच गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों को गांधीनगर और जम्मू के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि गुज्जर समुदाय के लोग तवी नदी किनारे अवैध कुल्ले बना चुके हैं और प्रशासन का पूरा समर्थन प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग स्थानीय मवेशियों को चुराकर कश्मीर घाटी में तस्करी करते हैं। इस घटना के बाद, पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि वे अपने घरों में रहें ताकि किसी प्रकार का नुकसान न हो।