फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir cadre ends, officer joins AGMUT

जम्मू-कश्मीर काडर हुआ समाप्त, अफसर एजीएमयूटी में शामिल

Fri, 08 Jan 2021 11:43 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Jan 2021 11:43 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir cadre ends, officer joins AGMUT
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस काडर के अधिकारियों का एजीएमयूटी (अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम, केंद्र शासित प्रदेशों) के काडर में विलय कर दिया गया है। इस संबंध में एक अहम फैसले में केंद्र सरकार ने आईएएस, आईपीएस और आईएफओएस अधिकारियों का जम्मू-कश्मीर काडर खत्म कर दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय कानून और न्याय मंत्रालय ने गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा हस्ताक्षरित अधिसूचना जारी की। जम्मू कश्मीर पुनगर्ठन संशोधन अध्यादेश 2021 के अंतर्गत जारी की गई अधिसूचना के तहत जम्मू-कश्मीर काडर के आईएएस, आईपीएस और भारतीय वन सेवा के अधिकारियों को अब एजीएमयूटी काडर के तहत लाया गया है।
विज्ञापन


भविष्य में केंद्र शासित जम्मू कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख में अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों का आवंटन अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों से ही हुआ करेगा। इस संबंध में केंद्र सरकार के नियमों के तहत जरूरी संशोधन किए जाएंगे। जिन अधिकारियों को अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित काडर मिला हैं वह केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही काम करते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed