फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir buses will run for all major cities of North India

JKRTC: उत्तर भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए दौड़ेंगी जम्मू कश्मीर की बसें, राज्यों के साथ होगा एमओयू

Thu, 22 Sep 2022 02:03 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 22 Sep 2022 02:03 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। वर्तमान में भी इन राज्यों के लिए बस सेवा है, लेकिन एमओयू होने से बसों का समय और रूट निर्धारित होगा। इसके अलावा बिना परेशानी के परिचालन हो सकेगा।

विज्ञापन
Jammu Kashmir buses will run for all major cities of North India
जेकेएसआरटीसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों और जम्मू-कश्मीर के बीच बस कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। इन राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए जेकेआरटीसी बस सेवा शुरू होगी।

विज्ञापन


वर्तमान में भी इन राज्यों के लिए बस सेवा है, लेकिन एमओयू होने से बसों का समय और रूट निर्धारित होगा, जिससे बिना परेशानी के परिचालन हो सकेगा। जेकेआरटीसी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के साथ करार किया है। इससे दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा मजबूत होने के साथ नए रूट पर बसों का परिचालन शुरू होगा।
विज्ञापन


दोनों राज्य डलहौजी (चंबा) से भद्रवाह, मनाली से लेह, रिवालसर से जम्मू रूट पर बसें शुरू करेंगे। दोनों निगमों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। अब ट्रांसपोर्ट विभागों के बीच एमओयू साइन होने के बाद परिचालन शुरू होगा। पुराने रूट भी बहाल किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के कुछ शहरों के लिए हमारी बस सेवा है, लेकिन पर्याप्त चैनल के तहत नहीं है। हमारे बस चालक और उन राज्यों के बस चालकों के बीच समय, रूट को लेकर तनाव होता रहता है। एमओयू साइन होने से बसों का रूट, समय निर्धारित होगा, जिससे परिचालन और आसान होगा। 

40 से ज्यादा सरकारी बसें अंतरराज्यीय रूट पर दौड़ रहीं

जम्मू से वर्तमान में 40 से ज्यादा सरकारी बसें अंतरराज्यीय रूट पर चलती हैं। इनमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पंजाब और दिल्ली को छोड़ दें तो अन्य राज्यों के लिए दो से तीन बसें ही हैं। एमओयू साइन होने और नए रूट की अनुमित मिलने से जेकेआरटीसी का राजस्व बढ़ेगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा भी मिलेगी। 

उत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ एमओयू साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। अभी हिमाचल प्रदेश के साथ करार हुआ है। नए रूट पर बसों को चलाया जाएगा और पुराने रूट फिर से शुरू किए जाएगा। - राकेश के संग्राल, एमडी, जेकेआरटीसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed