JKRTC: उत्तर भारत के सभी प्रमुख शहरों के लिए दौड़ेंगी जम्मू कश्मीर की बसें, राज्यों के साथ होगा एमओयू
जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। वर्तमान में भी इन राज्यों के लिए बस सेवा है, लेकिन एमओयू होने से बसों का समय और रूट निर्धारित होगा। इसके अलावा बिना परेशानी के परिचालन हो सकेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर भारत के प्रमुख शहरों और जम्मू-कश्मीर के बीच बस कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। जम्मू-कश्मीर सड़क परिवहन निगम (जेकेआरटीसी) उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के साथ एमओयू साइन करने जा रहा है। इन राज्यों के प्रमुख शहरों के लिए जेकेआरटीसी बस सेवा शुरू होगी।
वर्तमान में भी इन राज्यों के लिए बस सेवा है, लेकिन एमओयू होने से बसों का समय और रूट निर्धारित होगा, जिससे बिना परेशानी के परिचालन हो सकेगा। जेकेआरटीसी ने हाल ही में हिमाचल प्रदेश के साथ करार किया है। इससे दोनों राज्यों के बीच अंतरराज्यीय बस सेवा मजबूत होने के साथ नए रूट पर बसों का परिचालन शुरू होगा।
दोनों राज्य डलहौजी (चंबा) से भद्रवाह, मनाली से लेह, रिवालसर से जम्मू रूट पर बसें शुरू करेंगे। दोनों निगमों के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए हैं। अब ट्रांसपोर्ट विभागों के बीच एमओयू साइन होने के बाद परिचालन शुरू होगा। पुराने रूट भी बहाल किए जाएंगे।
जेकेआरटीसी के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर भारत के कुछ शहरों के लिए हमारी बस सेवा है, लेकिन पर्याप्त चैनल के तहत नहीं है। हमारे बस चालक और उन राज्यों के बस चालकों के बीच समय, रूट को लेकर तनाव होता रहता है। एमओयू साइन होने से बसों का रूट, समय निर्धारित होगा, जिससे परिचालन और आसान होगा।
40 से ज्यादा सरकारी बसें अंतरराज्यीय रूट पर दौड़ रहीं
जम्मू से वर्तमान में 40 से ज्यादा सरकारी बसें अंतरराज्यीय रूट पर चलती हैं। इनमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश शामिल हैं। पंजाब और दिल्ली को छोड़ दें तो अन्य राज्यों के लिए दो से तीन बसें ही हैं। एमओयू साइन होने और नए रूट की अनुमित मिलने से जेकेआरटीसी का राजस्व बढ़ेगा और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा भी मिलेगी।
उत्तर भारत के सभी राज्यों के साथ एमओयू साइन करने की प्रक्रिया चल रही है। अभी हिमाचल प्रदेश के साथ करार हुआ है। नए रूट पर बसों को चलाया जाएगा और पुराने रूट फिर से शुरू किए जाएगा। - राकेश के संग्राल, एमडी, जेकेआरटीसी