फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bus going from Akhnoor to Gar Mazur overturns, 30 passengers injured

जम्मू कश्मीर: जम्मू जिले के अखनूर से गार मजूर जा रही बस पलटी, छात्राओं समेत 50 यात्री घायल

Sat, 12 Nov 2022 05:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 12 Nov 2022 05:57 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि अखनूर से गार मजूर जा रही ओवरलोड बस गांव रामीन मखिण के पास सड़क किनारे पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर सवारियों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bus going from Akhnoor to Gar Mazur overturns, 30 passengers injured
अखनूर में पलटी बस - फोटो : संवाद

विस्तार

अखनूर से गार मजूर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में 50 यात्री घायल हो गए। इसमें 25 छात्र-छात्राएं शामिल हैं। सभी हायर सेकेंडरी स्कूल चौकी चौरा के हैं। घायलों को एक्सीडेंट अस्पताल चौकी चौरा में उपचार के लिए दाखिल कराया गया। गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया जबकि दो लोगों को अखनूर अस्पताल में रखा गया। चालक फरार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बस में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर बाद अखनूर से गांव गार मजूर में बस नंबर जेकेओ 2 सीटी 0782 चौकी चौरा क्षेत्र के गांव रामीन मखिण में पहुंचने पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बस ओवरलोड थी, बस की छत पर बड़ी संख्या में यात्री और विद्यार्थी सवार थे। बस के पलटने पर उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


इसे सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया। दूसरी तरफ इस हादसे की सूचना पुलिस को मिली तो वह भी मौके पर पहुंच गई और घायलों को बस से निकालकर एक्सीडेंट अस्पताल चौकी चौरा में उपचार के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को जीएमसी जम्मू और दो को अखनूर अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्र में बस हादसे की खबर पर अभिभावकों और परिजनों ने अपने चहेतों की कुशलता के लिए अस्पताल में एकत्रित हो गए, और प्रशासन से मांग करने लगे कि ऐसे लापरवाह चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

घायलों में अधिकतर छात्र-छात्राएं हैं, जो स्कूल से छुट्टी के उपरांत घरों को जा रहे थे। थाना प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया चौकी चौरा में बस पलटने से घायलों को एक्सीडेंट अस्पताल चौकी चौरा और अखनूर अस्पताल में दाखिल किया गया है। मामले की जांच की जा रही है । उधर बस चालक मौके से फरार हो गया।

घायलों में हर्श कुमार, अविनाश शर्मा, विक्रम कुमार, मोहनलाल, संजय कुमार, चमनलाल, वंदना, अर्जुन, सुनील, बाबू राम, अजय कुमार, अंकुश कुमार, संजीव कुमार, रेखा देवी, बृजलाल, रितेश कुमार, रजनी, रानी, विद्या देवी, रिया देवी, आशा देवी, मधुबाला, विशाली, रिंकू शर्मा, निशा देवी, राज देवी रजनी कुमारी शामिल हैं।

विदित हो कि दो सप्ताह पहले भी चौकी चौरा क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर बस पलट गई थी, जिसमें 20 लोग घायल हो गए थे, जिसमें चार को जीएमसी रेफर किया गया था।

कार-बाइक की टक्कर से दो घायल

घगवाल कस्बे के सांधवाडी के निकट हाईवे पर शनिवार को एक बाइक न. जेके 08 4006 और कार न. पीबी 10 ईबी 9360 में टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक लाल चंद (48) पुत्र मंगा राम निवासी नगरी कठुआ और उनकी पत्नी तृप्ता देवी (44) घायल हो गए। उन्हें अस्पताल घगवाल में ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें फौरी उपचार देकर जिला अस्पताल सांबा रेफर कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने संज्ञान लिया है। संवाद

सांबा में ट्रक ट्राला पलटा, सह चालक घायल

सांबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार सुबह बोरियों से लदा ट्रक ट्राला पलट गया। इसमें सह चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार सुबह पठानकोट से जम्मू की ओर जा रहे एक ट्रक ट्राला न. आरजे 14 ई 5947 के हाईवे पर पलट जाने से ट्रक में लदी बोरियां मार्ग पर बिखर गईं। कुछ देर के लिए मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।



पुलिस जवानों ने मौके पर पहुंच कर मार्ग को बहाल कराया। हादसे में सह चालक कर्ण सिंह (18)  पुत्र हरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि हादसा कितना बड़ा था, इसका अंदाजा ट्रक की हालत और आसपास के दृश्य देख कर लगाया जा सकता है।

गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। यही हादसा यदि दिन में होता तो कई जान जाने की आशंका थी। हालांकि इस बारे में स्थानीय लोगों को कई बार जिला प्रशासन को अवगत कराया है कि फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी नियमों को ताक पर रख कर कार्य कर रही है। मार्ग पर बडे़-बडे़ गड्ढे हैं। उन्हें भरा ही नहीं जा रहा है। इस कारण हादसे हो रहे हैं। इससे पहले भी कई मालवाहक वाहन हादसे का शिकार हो चृके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed