फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Budget proposal ready for annual budget meeting to be held soon

जम्मू कश्मीर: प्रदेश के वार्षिक बजट के लिए बजटीय प्रस्ताव तैयार, जल्द होगी बैठक

Tue, 28 Feb 2023 05:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 28 Feb 2023 05:07 PM IST
सार

मार्च के मध्य में संसद में संभवत: पेश होने वाले इस बजट से पहले नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त सचिव की जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं

विज्ञापन
Jammu Kashmir Budget proposal ready for annual budget meeting to be held soon
JAMMU KASHMIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वित्त वर्ष 2023-24 के जम्मू-कश्मीर के वार्षिक बजट को लेकर चर्चा के लिए बजटीय प्रस्तावों को तैयार किया गया है। मार्च के मध्य में संसद में संभवत: पेश होने वाले इस बजट से पहले नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और केंद्रीय वित्त सचिव की जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठकें प्रस्तावित हैं। ये बैठकें मार्च के शुरू में हो सकती हैं। इस बार नगर निकायों और पंचायतों के लिए बजटीय आवंटन में वृद्धि की उम्मीद है।

विज्ञापन


नए वित्त वर्ष के लिए जम्मू कश्मीर का वार्षिक बजट 1.20 लाख करोड़ रुपये हो सकता है। जम्मू कश्मीर में कृषि और उद्योग क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिससे बजट में इन दोनों क्षेत्रों के अलावा अन्य ज्वलंत क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। 
विज्ञापन


पिछले साल तीसरे बजट में केंद्रीय वित्त मंत्री ने जम्मू कश्मीर के लिए रिकॉर्ड 1.13 करोड़ रुपये का बजट पेश किया था। इससे पहले वर्ष 2021-22 में 1.08 लाख करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया था। पिछले साल शिक्षा को अधिक बजट आवंटित किया गया था। इसके अलावा स्वास्थ्य, कृषि बागवानी, ग्रामीण विकास, बिजली, पर्यटन, जलशक्ति आदि क्षेत्रों के लिए बजट आवंटित किया गया था। जम्मू और श्रीनगर शहरों में एलिवेटेड मेट्रो रेल परियोजना 2022-23 में शुरू करने की बात कही गई थी, जिसे 2026 तक पूरा किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed