फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir budget

पर्यटन व संस्कृति क्षेत्र को लगेंगे पंख

विज्ञापन
jammu kashmir budget
जम्मू। कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा ज्यादा प्रभावित हुए पर्यटन क्षेत्र को फिर पटरी पर लाने के लिए पर्यावरण और संस्कृति क्षेत्र के लिए 786 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में 509 करोड़ रुपये अधिक है।
विज्ञापन

एडवेंचर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जल आधारित पर्यावरण क्रियाकलापों को प्रोत्साहित किया जाएगा। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समारोह का आयोजन कर गोल्फ पर्यटन को भी बढ़ावा दिया जाएगा। सड़कों के किनारे विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। सभी जगह के पर्यावरण से संबंधित सभी परिसंपत्तियों का नवीनीकरण के साथ उनका उन्नयन किया जाएगा। इस बार श्री अमरनाथ यात्रा 2021 में यात्रियों की सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विरासत वाले स्थलों के रखरखाव और संरक्षण पर भी ध्यान दिया जा रहा है। पिछले वर्ष तीन धार्मिक सर्किट की घोषणा की गई थी, जिसमें एक सूफी सर्किट भी शामिल है और सरकार द्वारा इसका विकास किया जा रहा है। सरकार अपने समृद्ध और सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन को बढ़ावा देगी। इसमें पर्व संबंधी क्रियाकलापों के अलावा स्थानीय फिल्म, सिनेमा, थियेटर को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed