फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir bsf saw movement on india pakistan international border did firing

J&K: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संदिग्ध हलचल के बाद बीएसएफ ने की फायरिंग, सभी रूट सील

Fri, 30 Nov 2018 09:48 PM IST
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 30 Nov 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir bsf saw movement on india pakistan international border did firing
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) - फोटो : फाइल

भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर वीरवार देर रात सांबा सेक्टर के मंगु चक इलाके में उस पार संदिग्ध हलचल देखे जाने के बाद बीएसएफ ने गोलाबारी शुरू कर दी। इससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। घटना के बाद से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शुक्रवार शाम से ही अंतरराष्ट्रीय सीमा के सभी रूट सील कर दिए गए हैं। नदी-नालों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है जो आतंकी घुसपैठ के पुराने रूट रहे हैं। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, वीरवार रात लगभग डेढ़ बजे बीएसएफ ने मंगु चक बार्डर आउट पोस्ट के ठीक सामने पाकिस्तानी पीर बंकर पोस्ट के नजदीक संदिग्ध हलचल देखी। घुसपैठ की किसी भी आशंका पर बीएसएफ की 173 बटालियन के जवानों ने माउंट नंबर 136 से 30-40 सिंगल शॉट फायर किए। हालांकि, इस दौरान पाकिस्तान की ओर से कोई भी जवाबी कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन


सीमावर्ती इलाके में पड़ेंगे वोट
शनिवार को अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे हीरानगर और मढ़ीन के साथ मुख्यालय से सटे कठुआ ब्लॉक में पंचायत चुनाव है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों के लिए शुक्रवार की रात भी चुनौतीपूर्ण होगी। घुसपैठ कर आने वाले आतंकियों के लिए सीमा के कुछ किलोमीटर के भीतर के इलाके पहले भी सॉफ्ट टारगेट रहे हैं। लिहाजा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यूआरटी टीमें तैयार 
एसपी कठुआ श्रीधर पाटिल ने बताया कि इस चरण में पाकिस्तान बार्डर से सटे ब्लॉक में चुनाव है। खतरे को भांपते हुए कानून व्यवस्था के साथ काउंटर इंटेलिजेंस की क्यूक रिएक्शन टीमों को भी तैनात कर दिया गया है। पुलिस के साथ-साथ अर्धसैनिक बल पूरी तरह से तैयार हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े होने के चलते अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती सुनिश्चित की गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed