जम्मू कश्मीर: पालीटेक्निक की परीक्षा देने नहीं आई 'भूरी गाय'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चर्चा थी खूब कि आज उड़ेंगे गालिब के पुर्जे, देखने हम भी गए, लेकिन तमाशा नहीं हुआ...। कुछ ऐसा ही नजारा रविवार को श्रीनगर के बेमिना सरकारी डिग्री कालेज के बाहर था। कालेज के बाहर पत्रकारों और स्थानीय लोगों की भीड़ और बेसब्री से होने वाला इंतजार परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों को भी हैरान कर देने वाला था।
छात्र हैरान थे कि इतनी भीड़ पहले तो कभी नहीं देखी। कुछ ही देर में सबको पता चल गया कि भीड़ और बेसब्री बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस की पालीटेक्निक की परीक्षा देने आने वाली गाय को लेकर है। दो हफ्तों से चर्चा का केंद्र बनी भूरी गाय परीक्षा देने नहीं पहुंची।
सबको उम्मीद थी कि गाय के नाम एडमिट कार्ड हासिल करने वाले अब्दुल रशीद गाय को लेकर जरूर पहुंचेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बिना गाय के पहुंचे रशीद ने कहा कि वह परीक्षा का मजाक नहीं बनाना चाहते थे। उनका मकसद सिर्फ विभाग की अव्यवस्था को सामने लाना था।
भूरी गाय के नाम पर एडमिट कार्ड जारी किया था
वह चाहते थे कि सबको पता चले कि सिस्टम कितना गलत है। लापरवाही का आलम यह है कि एक गाय को भी परीक्षा देने के लिए अनुमति दे दी जाती है। उल्लेखनीय है कि कश्मीर के रहने वाले अब्दुल रशीद ने बोर्ड आफ प्रोफेशनल एंट्रेंस की पालीटेक्निक की परीक्षा के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन एक गाय के नाम पर अप्लाई किया और उसको इसका रोल नंबर भी जारी हो गया।
जिसकी रविवार को परीक्षा हुई। रशीद ने पहले कहा था कि हर हाल में गाय को परीक्षा देने के लिए ले जांएगे। सब इंतजार में थे कि ऐसा होगा या नहीं। खैर ऐसा नहीं हुआ। राशिद के अनुसार यदि मैं गाय लेकर परीक्षा हाल में पहुंचता तो मेरे और जानवरों में क्या फर्क रह जाता। मैं दो पैरों वाला जानवर बन जाता। बोर्ड के चेयरमैन गुलाम हसन तांत्रे ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।