फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: Border students will understand the secrets of space, Vikram Sarabhai Science Innovation Center started in Arnia

जम्मू-कश्मीर: अंतरिक्ष के रहस्यों को समझेंगे बॉर्डर के विद्यार्थी, अरनिया में विक्रम साराभाई साइंस इनोवेशन सेंटर हुआ शुरू

Wed, 27 Oct 2021 03:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 27 Oct 2021 03:38 PM IST
सार

जम्मू शहर से 30 किमी दूर गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में स्थापित सेंटर में बच्चों को विज्ञान विषय से जोड़ा जा रहा है।

विज्ञापन
Jammu-Kashmir: Border students will understand the secrets of space, Vikram Sarabhai Science Innovation Center started in Arnia
बीकानेर बॉर्डर क्षेत्र।

विस्तार

जम्मू संभाग के बॉर्डर क्षेत्र में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्य और बारीकियों को समझेंगे। बच्चों में वैज्ञानिक सिद्धांत और वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देने के लिए गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में संभाग का पहला विक्रम साराभाई साइंस टेक्नो एंड इनोवेशन सेंटर शुरू हुआ है।

विज्ञापन


यह सेंटर नेशनल काउंसिल ऑफ टीचर साइंटिस्ट ने स्थापित किया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों के बच्चों में विज्ञान विषय के प्रति भय को खत्म करने और उन्हें विज्ञान के बुनियादी सिद्धांतों के बारे में व्यावहारिक रूप से बताना है। जम्मू शहर से 30 किमी दूर गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया में स्थापित सेंटर में बच्चों को विज्ञान विषय से जोड़ा जा रहा है। इसमें अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियों जैसे रॉकेट के निर्माण, अंतरिक्ष के रहस्य, चांद, तारे सहित अन्य चीजों के बारे में सरल रूप से बच्चेें को बताया जाएगा।
विज्ञापन


सेंटर के संयोजक और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित लेक्चरर कुलदीप कुप्ता ने कहा कि विक्रम साराभाई के नाम सेंटर है। ऐसे में अंतरिक्ष विज्ञान से जुड़े रहस्य और बारीकियों से बच्चों को रूबरू करवाया जाएगा। सेंटर में काउंसिल ने साइंस और मैथ विषय को सरल बनने से संबंधित विभिन्न कीट दी है, जिसका मुख्य उद्देश्य बच्चों के रचनात्मकता को मंच देना है, ताकि वह स्वंय से व्यावहारिक रूप से विज्ञान के सिद्धांतों को जान सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: एनआईए की कई स्थानों पर प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी पर छापेमारी

आसपास स्कूलों के बच्चे भी ले सकेंगे लाभ
सेंटर स्थापित होने से न सिर्फ गर्वनमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अरनिया के बच्चे बल्कि आसपास क्षेत्र के स्कूलों के बच्चे भी लाभ ले सकेंगे। सेंटर में रॉकेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से जुड़ी गतिविधियों को व्यावहारिक रूप से बताया जाएगा। सेंटर बच्चों में वैज्ञानिक स्वभाव को बढ़ावा देगा। स्कूल की प्रिंसिपल संतोष कुमारी ने कहा कि सेंटर में बच्चों को तार्किक रूप से मजबूत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed