फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Bodies of three missing people found in drain in Billawar, murder or terrorist conspiracy? Poli

Jammu Kashmir: बिलावर में लापता तीन लोगों के नाले में मिले शव, हत्या या आतंकी साजिश? जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Mar 2025 12:00 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sun, 09 Mar 2025 12:00 PM IST
सार

बिलावर में लापता तीन लोगों के शव झरने में मिले, पुलिस हत्या या आतंकी साजिश की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Bodies of three missing people found in drain in Billawar, murder or terrorist conspiracy? Poli
जम्मू कश्मीर पुलिस - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

जिला कठुआ के उपमंडल बिलावर के लोहाई मल्हार से लापता तीन लोगों के शव बुधवार को झरने से मिले। वे तीन दिन पहले बरात में जाते समय मलाड़ के पास लापता हुए थे। पुलिस जांच में जुट गई है। पता लगाया जा रहा है कि यह आतंकी साजिश है या लक्षित हत्या। झरने में डूबने से मौत के एंगल से जांच की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार तीनों लोगों के लापता होने के बाद से सुरक्षाबल लोहाई मल्हार और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चला रहे थे। शनिवार को तलाश के दौरान तीनों के शव घटनास्थल से 10 किलोमीटर दूर इच्छू के पास नाले में मिले। ध्यौता के दर्शन सिंह (35) व वरुण ठाकुर (14) और मढून के योगेश सिंह (28) के शव पोस्टमार्टम के लिए बिलावर के अस्पताल में लाए गए हैं। उधर, बिलावर के एसडीपीओ (सब डिवीजनल पुलिस ऑफिसर) नीरज पडियार ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


एक साल से बिलावर और लोहाई मल्हार के जंगलाें में छिपे आतंकी सक्रिय हैं। इलाके में एक माह में दूसरी बार नागरिकों की हत्या होने से लोगों में दहशत है। इसे आतंकियों की ओर से टारगेट किलिंग के रूप में देखा जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी बिलावर में डेरा डाले हुए हैं। सुरक्षा एजेंसिया हर परिस्थिति पर नजर रख रही हैं।पांच मार्च को बरात में जाते हुए थे लापता
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, पांच मार्च को आतंकवाद प्रभावित लोहाई मल्हार के मढून से 35 लोग एक बारात में पैदल निकले थे। मलाड के पास दर्शन सिंह, योगेश व वरुण लापता हो गए थे। इनके मोबाइल फोन बंद आने के बाद बारातियों ने दूसरे दिन पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।आज बिलावर बंद का आह्वान


उधर, बिलावर के इलाके में एक महीने में हत्या की दूसरी वारदात से लोगों में गुस्सा है। शनिवार को बिलावर के फिंतर चौक पर हिंदू संगठनों ने घंटों धार रोड को जाम कर प्रदर्शन किया। संगठनों ने रविवार को बिलावर बंद का आह्वान किया है। विधायक की सीएम से मामले की गहन जांच की मांगबनी के विधायक डॉ. रामेश्वर सिंह ने सरकार से उनके विधानसभा क्षेत्र में हुई वारदात की गहन जांच की मांग की है। कहा, बीते महीने भी दो लोगों के शव मिले थे। अभी उसका भी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed