{"_id":"5b50af114f1c1b40748b5c04","slug":"jammu-kashmir-bjp-working-hard-on-ground-in-leh-ladakh-for-the-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख क्षेत्र में भाजपा की राह आसान नहीं, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख क्षेत्र में भाजपा की राह आसान नहीं, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगामी लोकसभा चुनाव के अलावा कारगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव को देखते हुए लद्दाख क्षेत्र में भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुए लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की थिक्से सीट पर उप चुनाव में कांग्रेस के हाथों भाजपा को मिली हार के बाद से क्षेत्र में समीकरण बदले हुए नजर आ रहे है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में लद्दाख क्षेत्र में भाजपा की राह आसान नहीं होगी। इसे समझते हुए पार्टी के महासचिव संगठन अशोक कौल इन दिनो लेह और कारगिल के दौरे पर है।
कांग्रेस के लद्दाख पर खास फोकस करने को देखते हुए भाजपा भी अपना जनाधार मजबूत करने में जुट गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट पर भाजपा के थुपस्टान छिवांग को मात्र 36 वोटों से जीत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
हालही में राज्यपाल एन एन वोहरा के लद्दाख के दौरे के दौरान वहां पर विकास के मुद्दे पर पूर्ववर्ती पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के प्रति लोगों के अलावा भाजपा के कई स्थानीय नेताओं द्वारा दर्शाई गई नाराजगी के बाद भाजपा नेताओं ने लद्दाख में प्रवास का सिलसिला बढ़ा दिया है।