फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir bjp working hard on ground in leh ladakh for the elections

लद्दाख क्षेत्र में भाजपा की राह आसान नहीं, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद शुरू

Thu, 19 Jul 2018 09:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 19 Jul 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir bjp working hard on ground in leh ladakh for the elections
- फोटो : अमर उजाला
आगामी लोकसभा चुनाव के अलावा कारगिल स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के चुनाव को देखते हुए लद्दाख क्षेत्र में भाजपा बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की कवायद में जुट गई है।
विज्ञापन

 
पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल ही में हुए लेह स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद की थिक्से सीट पर उप चुनाव में कांग्रेस के हाथों भाजपा को मिली हार के बाद से क्षेत्र में समीकरण बदले हुए नजर आ रहे है। ऐसे में आगामी लोकसभा चुनाव में लद्दाख क्षेत्र में भाजपा की राह आसान नहीं होगी। इसे समझते हुए पार्टी के महासचिव संगठन अशोक कौल इन दिनो लेह और कारगिल के दौरे पर है।
विज्ञापन

 
कांग्रेस के लद्दाख पर खास फोकस करने को देखते हुए भाजपा भी अपना जनाधार मजबूत करने में जुट गई है। पिछले लोकसभा चुनाव में लद्दाख की एक मात्र लोकसभा सीट पर भाजपा के थुपस्टान छिवांग को मात्र 36 वोटों से जीत दर्ज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
हालही में राज्यपाल एन एन वोहरा के लद्दाख के दौरे के दौरान वहां पर विकास के मुद्दे पर पूर्ववर्ती पीडीपी भाजपा गठबंधन सरकार के प्रति लोगों के अलावा भाजपा के कई स्थानीय नेताओं द्वारा दर्शाई गई नाराजगी के बाद भाजपा नेताओं ने लद्दाख में प्रवास का सिलसिला बढ़ा दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed