{"_id":"626d0693872d2e371a1e3fad","slug":"jammu-kashmir-bangladeshi-national-caught-from-international-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, संवेदनशील इलाके में पहुंचने के कारणों का लगाया जा रहा पता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: अंतरराष्ट्रीय सीमा से पकड़ा गया बांग्लादेशी नागरिक, संवेदनशील इलाके में पहुंचने के कारणों का लगाया जा रहा पता
Sat, 30 Apr 2022 03:21 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 30 Apr 2022 03:21 PM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एक सप्ताह पहले भी गांव मंगू चक से बीएसएफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गश्त करते जवान
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे अखनूर के चौकी चोहरा क्षेत्र से बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा गया है। उसकी संदिग्ध हरकत को देखते हुए कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। संवेदनशील इलाके में पहुंचने के बारे में खुफिया एजेंसिया पता लगा रही हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। एक सप्ताह पहले गांव मंगू चक से बीएसएफ ने संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रहे बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा था। जांच के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक संदिग्ध हलचल दिखाई देने के बाद बीएसएफ जवान सतर्क हो गए थे। इसके बाद घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा था। जांच के बाद उसे बॉर्डर पुलिस पोस्ट राजपुरा को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
उसकी पहचान मोहम्मद सिराज (उम्र लगभग 50 वर्ष) पुत्र मोहम्मद लोकतो निवासी गांव मध्यम जयनगर, जिला और तहसील बोरिसल, बांग्लादेश के रूप में हुई है।