{"_id":"645f6657c098c4e0ef0aa465","slug":"jammu-kashmir-ban-on-sale-and-storage-of-firecrackers-after-terror-attack-in-rajouri-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: राजोरी में आतंकी हमले के बाद पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक, पुंछ में पहले ही जारी है आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: राजोरी में आतंकी हमले के बाद पटाखों की बिक्री और भंडारण पर रोक, पुंछ में पहले ही जारी है आदेश
Sat, 13 May 2023 03:58 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 13 May 2023 03:58 PM IST
सार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि विवाह समारोहों के दौरान पटाखों का उपयोग सुरक्षा बलों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है। पटाखों के शोर से कई बार आतंकी हमले जैसी आशंका उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दौरान केसरी हिल इलाके में आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पटाखों का प्रयोग भ्रम पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
राजोरी के कंडी हिल में चला सर्च ऑपरेशन
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुंछ के बाद अब राजोरी जिले में भी पटाखों के भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इसका जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश जारी कर दिया है। इसमें कहा गया है कि जिले में पटाखों के भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
जिला मजिस्ट्रेट विकास कुंडल ने सभी अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने और इसे जनता में प्रसारित करने को कहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि विवाह समारोहों के दौरान पटाखों का उपयोग सुरक्षा बलों के बीच भ्रम पैदा कर रहा है।
विज्ञापन
पटाखों के शोर से कई बार आतंकी हमले जैसी आशंका उत्पन्न हो जाती है। वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य के दौरान केसरी हिल इलाके में आतंकी हमले का जवाब देने के लिए पटाखों का प्रयोग भ्रम पैदा कर रहा है। एसएसपी अमृतपाल सिंह ने पत्र में पटाखों की बिक्री, भंडारण और उपयोग पर प्रतिबंध लगाने की भी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने इसका आदेश जारी किया है। उधर, पुंछ के जिला मजिस्ट्रेट यासीन एम चौधरी ने जिले में शादी समारोहों के दौरान आतिशबाजी करने, पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह कदम एसएसपी के आग्रह के बाद और सुरक्षा परिदृश्य व आतंकियों की ओर से जारी चेतावनी के मद्देनजर उठाया गया है।
एसएसपी ने बताया कि वर्तमान में शादी समारोह सीजन के दौरान लोग बड़ी मात्रा में पटाखे फोड़ते हैं। इससे आम लोगों सहित सुरक्षाबलों एवं पुलिस में उलझन पैदा होती है कि कहीं आतंकी हमला तो नहीं हो गया है। आतंकियों की चेतावनी के कारण आगामी दिनों में सुरक्षाबलों को तुरंत कार्रवाई करने व्यवधान उत्पन्न हो सकता है।
गौरतलब रहे कि बीते बुधवार को मोहल्ला पुरानी पुंछ में संदिग्ध देखे की सूचना के बाद सुरक्षाबलों ने क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान नगर के निकटवर्ती गांव मंगनाड़ में एक शादी समारोह में पटाखे फोड़ने से आतंकी हमले की शंका हुई।