फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Attempt to infiltrate LoC in Poonch failed one terrorist killed search for another injured con

Jammu Kashmir: पुंछ में LoC पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, दो आतंकवादी ढेर, तलाशी अभियान जारी

Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाल नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाल नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 07 Sep 2023 12:34 AM IST
सार

सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का शव बरामद कर लिया है। उसके पास से हथियारों के साथ युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। दोनों के पाकिस्तानी होने की आशंका है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Attempt to infiltrate LoC in Poonch failed one terrorist killed  search for another injured con
Security Forces - फोटो : संवाद

विस्तार

विज्ञापन

जिले की मंडी तहसील के सावजियां सेक्टर में सुरक्षाबलों ने नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ की साजिश को नाकाम करते हुए दो आतंकियों को मार गिराया। सुरक्षाबलों ने एक दहशतगर्द का शव बरामद कर लिया है। उसके पास से हथियारों के साथ युद्ध जैसी सामग्री बरामद की गई है जबकि दूसरे के शव की तलाश जारी है। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। दोनों के पाकिस्तानी होने की आशंका है।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल सुनील बर्तवाल ने बताया कि दोनों आतंकियों को मंगलवार और बुधवार की मध्यरात्रि पुंछ के मंडी इलाके के सावजियां सेक्टर में नियंत्रण रेखा पार करते हुए भारतीय सीमा की ओर आते देखा गया। रात में ही आतंकियों को रोकने के लिए सेना और पुलिस की संयुक्त टीमों ने अभियान शुरू कर दिया। दोनो घुसपैठिये जैसे ही सुरक्षाबलों की रेंज में आए उन्हे चेतावनी दी गई। इसके बाद दोनों आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। रात में हुई गोलीबारी में दोनों आतंकी मारे गए। हालांकि अभी एक ही आतंकी का शव मिला है। दूसरे की तलाश की जा रही है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई यहां घने जंगल और खड़ी ढाल वाली पहाड़ियां होने के कारण तलाशी अभियान में कठिनाइयां आ रही हैं।
विज्ञापन

राजोरी से फरार आतंकी की तलाश में दो किमी इलाका खंगाला

तुली में सोमवार को सुरक्षाबलों के साथ हुई मुठभेड़ में अंधेरे व बारिश का फायदा उठा कर मौके से फरार हुए आतंकी की तलाश में बुधवार को जम्मू कश्मीर पुलिस व सेना के जवानों के साथ ही बीड़ीसी के सदस्यों ने मिल कर दो किलोमीटर का इलाका खंगाला। हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ स्थल से लगभग दो किलोमीटर तक घने जंगलों में फरार आतंकी की तलाश की लेकिन उस का कुछ पता नहीं चल पाया। आतंकी के फरार होने के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। गौरतलब है कि साेमवार सुबह दो आतंकी तुली के एक घर में घुस आए थे, इनमें से एक मुठभेड़ में मारा गया था। 

मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना, छह से ज्यादा गांव खंगाले

इससे पहले मंगलवार को पुंछ के मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने छह से ज्यादा सीमावर्ती गांवों को खंगालने के साथ जंगल में तलाशी अभियान चलाया।

मंगलवार अल सुबह सबसे पहले जिला मुख्यालय के निकटवर्ती क्षेत्रों मंगनाड़ टाॅप, कलसां, पंज ककड़ियां और आस-पास के क्षेत्रों में एसओजी, पुलिस, सीआरपीएफ और 39 आरआर की तरफ से तलाशी अभियान शुरू किया गया। इस बीच मेंढर में संदिग्ध देखे जाने की सूचना पर करीब आधा दर्जन ग्रामीण क्षेत्रों और जंगली इलाकों को खंगालने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें सुरक्षाबलों ने नालों, खेत-खलिहानों एवं जंगल के चप्पे-चप्पे को खंगाला।
रियासी मुठभेड़ में मारे गए आतंकी का शव और सामान बरामद 

उधर, रियासी की तहसील चसाना के तुली में सोमवार को हुई मुठभेड़ में मार गिराए गए आतंकी के शव को सुरक्षाबलों को मंगलवार सुबह बरामद कर लिया है। वहीं अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर भागे दूसरे आतंकी की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों ने उम्मीद जताई कि फरार आतंकी जल्द ही हत्थे चढ़ जाएगा। इसके अलावा सुरक्षाबलों ने राजोरी और मेंढर के जंगल और कई गांव भी खंगाले।

मुठभेड़ के दूसरे दिन सुबह सुरक्षाबलों ने पहले क्षतिग्रस्त मकान के आस-पास का इलाका खंगाला। इस दौरान एक आतंकी के शव के साथ सामान भी बरामद हुआ। सुरक्षाबलों ने फरार दूसरे आतंकी को लेकर क्षेत्र के लोगों को सतर्क कर दिया है। मारे गए आतंकी के शव की पहचान और बरामद सामान के बारे में बताने के लिए रखी गई पत्रकार वार्ता को सैन्य अधिकारियों ने ऐन मौके पर रद्द कर दिया और लोगों को संदिग्ध गतिविधि देखते ही सूचना देने को कहा।

बुद्धल, गुन्दा और ख्वास के जंगलों में सुरक्षाबलों ने खोजी कुत्तों और ड्रोन से की तलाश

राजोर जिले के बुद्धल, गुन्दा और ख्वास के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षाबलों को आशंका है कि रियासी जिले के तुली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद सोमवार मध्यरात्रि बारिश और धुंध का लाभ उठाकर एक आतंकी राजोरी क्षेत्र की तरफ भागा है। आशंका का बड़ा कारण यह है कि रियासी का तुली क्षेत्र राजोरी जिले के बुद्धल पुलिस थाने के तहत पड़ने वाले दंडोत गांव के साथ गुन्दा और ख्वास के जंगल से सटा है। वहीं बुद्धल और रियासी की सीमाएं भी आपस में मिलती हैं। संयुक्त तालाशी अभियान में खोजी कुत्ते और ड्रोन का भी सहारा लिया जा रहा है, लेकिन फिलहाल देर शाम तक कोई संदिग्ध दिखाई नहीं दिया।

सुरक्षाबल जंगल के इलाके का चप्पा-चप्पा खंगाल रहे हैं। इसके साथ ही लोगों के घरों में तलाशी ले रहे हैं। बता दें की गुंदा, ख्वास और बुद्धल घने जंगल से घिरा है। इसमें छिपने के लिए बड़ी चट्टानें और गहरी गुफाएं हैं। घात लगाकर हमला करने में यह जंगल हमेशा से आतंकियों के लिए मददगार साबित हुआ है। इससे पहले 5 अगस्त को राजोरी के गुन्दा के जंगल में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया था, तो दूसरा गंभीर जख्मी हालत में फरार हो गया था। बाद में उसका शव राजोरी और रियासी के बॉर्डर पर स्थित ढकीकोट इलाके के एक नाले से 17 और 18 अगस्त की मध्यरात्रि को बरामद हुआ था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed