{"_id":"63fbbddcb5b1c0f4750362d6","slug":"jammu-kashmir-attached-office-junior-assistant-regional-transport-officer-motor-vehicle-department-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: विदेश में किए कनिष्ठ सहायक के ठाठ जांचेगी सरकार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से अटैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: विदेश में किए कनिष्ठ सहायक के ठाठ जांचेगी सरकार, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से अटैच
Mon, 27 Feb 2023 01:46 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:46 AM IST
सार
परिवहन सचिव जी प्रसन्ना रामास्वामी की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि हाफिज उल रहमान मोटर व्हीकल विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात है। हाफिज के पास दो वैध पासपोर्ट हैं जिससे उसने अनधिकृत रूप से कई विदेशी दौरे किए हैं।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोटर व्हीकल विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात एक कर्मचारी के ठाठ जांच के घेरे में आ गए हैं। दो-दो पासपोर्ट और अनधिकृत विदेशी दौरों को लेकर मिली शिकायतों पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय जम्मू में लंबे अरसे से तैनात कनिष्ठ सहायक हाफिज उल रहमान को क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय श्रीनगर में अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
परिवहन सचिव की ओर से जारी आदेश के तहत परिवहन विभाग के संयुक्त निदेशक शिकायतों की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपेंगे। परिवहन सचिव जी प्रसन्ना रामास्वामी की ओर से जारी किए गए आदेश में बताया गया है कि हाफिज उल रहमान मोटर व्हीकल विभाग में कनिष्ठ सहायक पद पर तैनात है।
विज्ञापन
हाफिज के पास दो वैध पासपोर्ट हैं जिससे उसने अनधिकृत रूप से कई विदेशी दौरे किए हैं। एक कर्मचारी के तौर पर इस तरह का आचरण और ठाठ संबंधित क्षेत्र के कारोबारियों के साथ उसकी सांठगांठ की ओर इशारा करता है।
विज्ञापन
आदेश में हाफिज को गैर पंजीकृत ऑल जेएंडके मोटर व्हीकल्स (नॉन गजटेड) इंप्लाइस एसोसिएशन का स्वयंभू अध्यक्ष बताया गया है, जो परिवहन विभाग में सुधार संबंधी फैसलों में अड़चन पैदा करता है।
हाफिज को दो बार जम्मू आरटीओ कार्यालय से स्थानांतरित किया गया है, लेकिन दोनों ही बार उसने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर स्थानांतरण पर रोक लगवा दी। वर्तमान में शिकायतों और हाफिज के आचरण को देखते हुए उसे श्रीनगर कार्यालय अटैच किया जाता है।