{"_id":"62f770b9f922b32fdb149003","slug":"jammu-kashmir-assembly-will-be-digitized-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का जल्द होगा डिजिटलीकरण, बचेगा करोड़ो रुपये का खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जम्मू-कश्मीर विधानसभा का जल्द होगा डिजिटलीकरण, बचेगा करोड़ो रुपये का खर्च
Sat, 13 Aug 2022 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sat, 13 Aug 2022 03:07 PM IST
सार
जम्मू कश्मीर में विधानसभा के कामकाम का पूरी तरह से डिजिटलीकरण का काम जल्द शुरू होगा। विधानसभा के कामकाज का डिजिटलीकरण होने से पर्यावरण संरक्षण के अलावा पेपर वर्क में होने वाले करोड़ो रुपये के खर्च की भी बचत हो सकेगी।
विज्ञापन
Paperless Working
विस्तार
विधानसभा सचिव और राष्ट्रीय ई विधान परियोजना की प्रदेश अध्यक्ष रेणु महाजन ने कहा कि जम्मू कश्मीर में विधानसभा के कामकाम का पूरी तरह से डिजिटलीकरण का काम जल्द शुरू होगा। रेणु महाजन ने विधानसभा व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ राष्ट्रीय ई विधान परियोजना के तहत जम्मू कश्मीर विधानसभा में जारी कार्य की समीक्षा करते हुए यह बात कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, विधानसभा के कामकाज का डिजिटलीकरण होने से पर्यावरण संरक्षण के अलावा पेपर वर्क में होने वाले करोड़ो रुपये के खर्च की भी बचत हो सकेगी। उन्होंने कहा उपराज्यपाल मनोज सिन्हा विधानसभा के डिजिटलीकरण में गहन रुचि ले रहे हैं।
विज्ञापन
इस अवसर पर कई अधिकारियों ने सचिव को पुरानी विधानसभा भवन के बजाय नई विधानसभा ईमारत में डिजिटलीकरण परियोजना पर काम करने का सुझाव दिया। बैठक में विधि विभाग के विशेष सचिव मनोज पंडिता, सूचना तकनीकी विभाग के अतिरिक्त सचिव डॉ. राजिंद्र कुमार खजूरिया, एनआईसी के अधिकारी मोहम्मद सलीम खान आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन