फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Omar Abdullah Ravinder Raina Political Equation BJP News in Hindi

Jammu Eection: उमर के टोपी उतारने के बाद अब रैना ने फटी जेब से दिखाया हाथ... जनता के बीच खेला इमोशनल कार्ड

Fri, 06 Sep 2024 04:48 PM IST
शाहरुख खान अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू
अजय मीनिया, अमर उजाला, जम्मू Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 06 Sep 2024 04:48 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का बाजार अब गर्म हो चुका है। हर नेता जीत दर्ज करने को लेकर साम दंड भेद की नीति पर चल रहा है। मतदाताओं को लुभाने के लिए तरह तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। इस सूची में कई दिग्गज नेता हैं। 

विज्ञापन
Jammu Kashmir Assembly Election 2024 Omar Abdullah Ravinder Raina Political Equation BJP News in Hindi
Jammu Kashmir Assembly Election - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधानसभा चुनाव का माहौल गरमा चुका है। हर नेता मतदाताओं को लुभाने और सोशल मीडिया पर चर्चा पाने के लिए अलग-अलग तरीके खोज रहा है। बुधवार को गांदरबल से नामांकन भरने के बाद उमर अब्दुल्ला ने टोपी उतारकर लोगों से भावुक अपील की थी। इसके दूसरे ही दिन वीरवार को नौशेरा से पर्चा भरने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना ने कुर्ते की फटी जेब से हाथ निकालकर दिखाया। 
विज्ञापन


रैना ने फटी जेब दिखाते हुए लोगों से कहा कि मैं फकीर आदमी हूं। आज सुबह माता रानी के मंदिर में माथा टेकने लगा, तो पैसे निकालने के लिए जेब में हाथ डाला। जेब फटी निकली। मैं 10 साल पहले भी फकीर था, आज भी फकीर हूं। मतदाताओं को लुभाने के हथकंडे अपनाने वालों में दिग्गज नेता भी हैं।
विज्ञापन


दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर वॉर रूम से पुराने वीडियो चलाकर या तो पोल खोली जा रही है या फिर सुर्खियां बटोरी जा रही हैं। नेताओं के पुराने वीडियो वायरल हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के एक पुराने इंटरव्यू में कश्मीरी की बात पर इंटरव्यू से उठकर चले जाना, नौशेरा से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुरेंद्र चौधरी का भाजपा में रहते हुए बयानों का वीडियो खासा चर्चा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गीतों से भर रहे उत्साह... गिदड़ां दा सुणेया ग्रुप फिरदा, कैंदे शेर मारना
वैल्लियां ने करली सलाह, कल्ला टकरे तां घेर मारना, गिदड़ां दा सुणेया ग्रुप फिरदा, कैंदे शेर मारना... पंजाबी गायक रंजीत बावा का यह गाना इन दिनों नेताओं के वीडियो में सुनाई दे रहा है। विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए जमकर इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर प्रचार के लिए बनाई जाने वाली 10 में से आठ रील में यही गीत ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में नेता और उनके समर्थक विरोधियों को गीदड़ और खुद को शेर बताने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed