{"_id":"66c5a02f492483c4f90415e9","slug":"jammu-kashmir-assembly-election-2024-mallikarjun-kharge-and-rahul-to-begin-two-day-visit-to-j-k-from-srinagar-2024-08-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu Election: दो दिवसीय दौरे के लिए श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, बदला है कार्यक्रम, जानें नया शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Election: दो दिवसीय दौरे के लिए श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, बदला है कार्यक्रम, जानें नया शेड्यूल
Wed, 21 Aug 2024 06:30 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 21 Aug 2024 06:30 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के दो दिन के दौरे पर बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण बैठकों के लिए आज से जम्मू-कश्मीर का दो दिवसीय दौरा करेंगे। उनके दौरे में थोड़ा बदलाव हुआ है। राहुल गांधी शाम को श्रीनगर पहुंच गए हैं।
पूर्व में दोनों नेताओं के पहले जम्मू और फिर श्रीनगर जाने का कार्यक्रम था। लेकिन अब वे श्रीनगर से अपना दौरा शुरू करेंगे, एआईसीसी महासचिव गुलाम अहमद मीर ने यह जानकारी दी है। श्रीनगर में मीर ने कहा कि दोनों नेता गुरुवार को श्रीनगर में कश्मीर घाटी के 10 जिलों में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। श्रीनगर में बातचीत के बाद वो ढाई बजे जम्मू में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिर शाम को दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।
वे चुनावों के लिए जमीनी स्तर की तैयारियों के बारे में पूरी जानकारी लेंगे। राहुल गांधी के दौरे में इसलिए बदलाव किया कि कांग्रेस भारत बंद को प्रभावित नहीं करना चाहती। सूत्रों का दावा है कि नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला के साथ राहुल गांधी की बैठक भी हो सकती है।

पार्टी को उम्मीद है कि बैठक में गठबंधन का रास्ता साफ हो सकता है। 90 सदस्यीय जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए तीन चरणों में चुनाव 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को होंगे।