{"_id":"617b7cfeb95b022bc81d0b15","slug":"jammu-kashmir-approval-for-naming-of-government-schools-and-buildings-after-martyrs-and-eminent-personalities","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: शहीदों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम पर सरकारी स्कूलों-भवनों के नामकरण को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: शहीदों व प्रतिष्ठित व्यक्तियों के नाम पर सरकारी स्कूलों-भवनों के नामकरण को मंजूरी
Fri, 29 Oct 2021 10:17 AM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Fri, 29 Oct 2021 10:17 AM IST
सार
जम्मू में पंडित प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. पदमा सचदेव, कैप्टन तुषार महाजन, डिप्टी एसपी अमन ठाकुर के नाम होगा। कश्मीर में महाराज कृष्ण भट, मोतीलाल केमू समेत कई पंडितों के नाम, लांस नायक नजीर अहमद वानी, इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार भी सूची में।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में सरकारी स्कूलों, सड़कों व भवनों का नामकरण शहीदों व समाज के प्रमुख व्यक्तियों के नाम पर किया जाएगा। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई प्रशासनिक परिषद (एसी) की बैठक में ऐसे शहीदों व प्रमुख व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इन लोगों को सम्मान देने तथा उनके योगदान को याद करने के लिए यह फैसला किया गया है।
विज्ञापन
जम्मू संभाग में पंडित प्रेमनाथ डोगरा, डॉ. पदमा सचदेव, कैप्टन तुषार महाजन, डिप्टी एसपी अमन ठाकुर, कैप्टन संजय आर्या, नायक राजेश्वर सिंह, नायक नेक सिंह, लेफ्टिनेंट सुशील खजूरिया, नायब सूबेदार चुन्नी लाल, राइफलमैन सूरज प्रकाश, मेजर अरविंद बजाला, नायक योगराज सिंह, मानद कैप्टन दीनानाथ, नायब सूबेदार जोगिंदर नाथ, नायक गोविंद राम, डिप्टी एसपी मंजीत सिंह सहित 73 लोगों के नाम हैं। इसी प्रकार कश्मीर संभाग में कई कश्मीरी पंडितों के नाम चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
इनमें लांस नायक नजीर अहमद वानी, इंस्पेक्टर मोहम्मद अल्ताफ डार, महाराज कृष्ण भट, राइफलमैन अब्दुल हमीर चारा, अरशद खान, हबीबुल्लाह भट उर्फ हमीदी कश्मीरी, मोतीलाल केमू, मोती लाल साकी, राज बेगम, प्राण कृष्ण कौल, गुलाम मोहम्मद शाहनवाज, डिप्टी एसपी एस जगतार सिंह, पैरा ट्रूपर शब्बीर अहमद मलिक समेत कई नाम है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- 'जन्नत' में भ्रष्टाचार का जिन्न: आठ दागी कर्मचारी बर्खास्त, लूट के खेल में ये अधिकारी भी हैं शामिल
असाधारण योगदान देने वाले जीवित व्यक्तियों के नाम पर भी होंगे भवन
बैठक में यह तय किया गया कि प्रदेश की सुरक्षा और विकास में असाधारण योगदान देने वाले शहीदों और जीवित दिग्गजों के नाम पर स्कूलों और सड़कों के नाम रखे जाएंगे। चिह्नित ढांचे का नामकरण आजादी के अमृत महोत्सव के तहत इन शहीदों तथा प्रमुख व्यक्तित्व के नाम पर होगा। बैठक में उप राज्यपाल के सलाहकार फारूक खान व राजीव राय भटनागर, मुख्य सचिव डा. अरुण कुमार मेहता व उप राज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार उपस्थित थे।