{"_id":"65f98a1d3df3892b9f060c41","slug":"jammu-kashmir-apni-party-process-to-form-an-alliance-with-like-minded-parties-possible-alliance-with-dpap-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव: समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की तलाश में अपनी पार्टी, आजाद को मिल सकता है साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव: समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की तलाश में अपनी पार्टी, आजाद को मिल सकता है साथ
Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 19 Mar 2024 06:30 PM IST
सार
जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी ने समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है। हाल ही में हुई पार्टी की कार्यकारिणी की बैठक पर इस सहमति बनी है।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी और गुलाम नबी आजाद
- फोटो : संवाद
विस्तार
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी की श्रीनगर मुख्यालय में एक बैठक हुई। इसमें नेताओं ने राजनीतिक सहित संसदीय क्षेत्रों से आए फीडबैक पर गहन चर्चा की। साथ ही समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन की संभावना तलाशने के लिए पार्टी अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी को अधिकृत किया।
विज्ञापन
जारी बयान में नेताओं ने जम्मू-कश्मीर की वर्तमान राजनीतिक स्थिति के बारे में चर्चा कर चुनावी रणनीति तैयार की। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों के विभिन्न पहलुओं के संबंध में दृष्टिकोण और विचार साझा किए।
विज्ञापन
बैठक को लेकर मंगलवार को अपनी पार्टी के महासचिव रफी अहमद मीर ने कहा कि सोमवार को अपनी कार्यकारिणी की बैठक फैसला किया है कि वह समान विचारधारा वाले दलों से संपर्क करेंगे। बातचीत का माहौल बनेगा और बहुत जल्द हम गठबंधन बनाने की कोशिश करेंगे। अभी हम सभी से संपर्क किया जा रहा है। इसे एक सप्ताह में अंतिम रूप दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार, अपनी पार्टी गुलाम नबी आजादी की पार्टी डीपीएपी के साथ गठबंधन बना सकती है। हालांकि इस पर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। लेकिन अगर यह गठबंधन बनता है तो जम्मू में भाजपा और कश्मीर में नेकां और पीडीपी टक्कर मिलेगी। उधर, नेकां ने कश्मीर में तीनों सीटों पर उम्मीदवारों के उतारने का एलान किया हुआ है। पीडीपी ने इंडिया गठबंधन के साथ बातचीत के बाद उम्मीदवारों की घोषणा पर फैसला लेने की बात कही है।
#WATCH | On Parliamentary elections in J&K, Rafi Ahmad Mir, General Secretary of J&K Apni Party says, "We held our executive meeting yesterday... We have decided that we will approach like-minded parties. There will be an atmosphere of dialogue and very soon we will try to form… pic.twitter.com/LTvnI3jdCY
— ANI (@ANI) March 19, 2024