फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir and Ladakh people will have privilege of job and land on Domicile Bases

हिमाचल की तर्ज पर नौकरी और जमीन का जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को रहेगा विशेषाधिकार

Sat, 04 Jan 2020 01:16 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 04 Jan 2020 01:16 AM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लिए डोमिसाइल नियम लाने की तैयारी में केंद्र सरकार
  • 15 साल तक रहने की शर्त की जाएगी अनिवार्य 

विज्ञापन
Jammu-Kashmir and Ladakh people will have privilege of job and land on Domicile Bases
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का नक्शा - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में नौकरी और जमीन खरीदने को लेकर केंद्र सरकार डोमिसाइल नियमों को लागू करने पर विचार कर रही है। इसके तहत वहां सरकारी नौकरी, जमीन खरीदने, पेशेवर व शिक्षण कॉलेजों में दाखिले के लिए कम से कम 15 वर्षों तक जम्मू-कश्मीर का निवासी होना अनिवार्य शर्त होगी। सरकार ने यह कदम स्थानीय लोगों के मन में व्याप्त उस डर को दूर करने के लिए उठाया है कि बाहरी लोग उनकी नौकरियां और जमीन को खरीदकर उनका हक मार लेंगे। 
विज्ञापन


गृह मंत्रालय के अधिकारी ने बताया कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की ही तर्ज पर जम्मू-कश्मीर में विशेष प्रावधान किए जाएंगे। गौरतलब है कि नगालैंड जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अनुच्छेद 371 के तहत यह व्यवस्था दी गई है। अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सरकार की नौकरियों में बाहर से आए लोगों को राहत दी जाएगी। इनके लिए पांच साल तक जम्मू-कश्मीर का निवासी होने की अनिवार्यता होगी। इन कर्मचारियों के बच्चों जिन्होंने दसवीं और 12वीं की परीक्षा जम्मू कश्मीर या लद्दाख में पास की को भी यहां का निवासी माना जाएगा।
विज्ञापन


सही समय पर फैसला लेगा केंद्र: डॉ. जितेंद्र 
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों के रोजगार और भूमि पर हक सुरक्षित रखने के मामले में केंद्र सरकार सही समय पर फैसला लेगी। जम्मू-कश्मीर अब सीधे केंद्र सरकार के नियंत्रण में हैं और यहां कल्पना से भी ज्यादा परिवर्तन आएगा। जम्मू के कन्वेंशन सेंटर में क्षमता निर्माण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर, 2019 से जम्मू-कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद से सभी केंद्रीय कानून यहां स्वत: लागू हो चुके हैं। अब केवल कानूनों की चरणवार रूप से अधिसूचना जारी की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

एलजी मुर्मू दिल्ली पहुंचे, गृह मंत्रालय में रखा पक्ष  
एलजी गिरीश चंद्र मुर्मू ने शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों के साथ जम्मू-कश्मीर से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल प्रमाण पत्र जैसी व्यवस्था शुरू करने समेत कानून व्यवस्था की स्थिति और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कर अपना पक्ष रखा। एलजी का पक्ष जानने के बाद गृह मंत्रालय इस मामले में डोमिसाइल जैसी व्यवस्था के लिए आवश्यक प्रावधान को अधिसूचित करने की तैयारी में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed