फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: All markets of Jammu will remain closed on Sunday, curfew will be applicable from 10 am to 6 am

जम्मू-कश्मीर: जम्मू के सभी बाजार रविवार को रहेंगे बंद, 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू होगा कर्फ्यू

Tue, 20 Apr 2021 04:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Tue, 20 Apr 2021 04:27 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: All markets of Jammu will remain closed on Sunday, curfew will be applicable from 10 am to 6 am
बाजारों में मास्क के बिना घूम रहे लोग - फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बिगड़ते हुए हालात को देखते  हुए जम्मू-कश्मीर में रात दस बजे से सुबह छह बजे तक कर्फ्यू लगाने का फैसला प्रशासन द्वारा कर लिया गया है। साथ ही प्रदेश में बाजारों को भी रोटेशन के आधार पर खोलने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जम्मू-कश्मीर के सभी बाजारों में रोजाना पचास प्रतिशत दुकानों को ही खोला जाएगा। साथ ही हर रविवार बाजारों को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इसके लिए उपराज्यपाल द्वारा आदेश जारी किया गया है और इसे सख्ती से लागू करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले सभी जिला प्रशासन द्वारा बाजार एसोसिएशनों से सहयोग मांगा गया था। जिसके बाद जम्मू शहर के सबसे बड़े होलसेल बाजार वेयर हाउस सहित कुछ अन्य ने सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक दुकानें खोलने का फैसला अपने स्तर पर लिया था लेकिन अब वे भी रोटेशन के आधार पर ही खुलेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: नए पैटर्न पर हो रही ऑनलाइन पढ़ाई, एक्टिविटी बेस्ड क्लास को दिया जा रहा महत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं जम्मू-कश्मीर में बिना यात्री किराया बढ़ाए और 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ यात्री वाहनों का परिचालन ट्रांसपोर्टरों को मंजूर नहीं है। उनके द्वारा जम्मू-कश्मीर में बुधवार से बस और मेटाडोर नहीं चलाने का फैसला किया गया है। इस पर जम्मू-कश्मीर के ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष टीएस वजीर का भी कहना है कि कल से सड़क पर कोई मैटाडोर नहीं दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed