{"_id":"644b517f1caa59b6d10f7595","slug":"jammu-kashmir-all-96-cables-of-country-first-cable-stayed-rail-bridge-connected-in-record-time-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: देश के पहले केबल आधारित रेल पुल की सभी 96 केबल को रिकॉर्ड समय में जोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: देश के पहले केबल आधारित रेल पुल की सभी 96 केबल को रिकॉर्ड समय में जोड़ा
Fri, 28 Apr 2023 10:25 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 28 Apr 2023 10:25 AM IST
सार
देश के पहले केबल आधारित रेल पुल की सभी केबल को स्थापित कर दिया गया है। इस कदम से भारतीय रेल ने कश्मीर घाटी को शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने की तरफ एक और मजबूत कदम पूरा किया लिया है।
विज्ञापन
Anji Bridge
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
96 केबल, 725 मीटर की लंबाई और नदी के तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर स्थित देश के पहले केबल आधारित रेल पुल की सभी केबल को स्थापित कर दिया गया है। इस कदम से भारतीय रेल ने कश्मीर घाटी को शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने की तरफ एक और मजबूत कदम पूरा किया लिया है।
विज्ञापन
अंजी खड्ड ब्रिज उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के सबसे महत्वपूर्ण भागों में शामिल हैं। इसके सुपर स्ट्रक्चर की लांचिंग मई में पूरी करने का दावा किया जा रहा है। केबल आधारित पुल को सभी तकनीकी बाधाओं के बावजूद 11 महीनों के रिकॉर्ड समय में 26 अप्रैल को सभी 96 केबलों को जोड़ा गया।
विज्ञापन
केबल आधारित पुल कटड़ा छोर पर सुरंग टी-2 और रियासी छोर पर सुरंग टी-3 को जोड़ता है। पुल की कुल लंबाई 725 मीटर है, जिसमें 473 मीटर लंबा असमित केबल आधारित पुल है, जो नींव के शीर्ष से 193 मीटर की ऊंचाई वाले सेंट्रल पायलन की धुरी पर संतुलित है और नदी के तल से 331 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।
विज्ञापन
अंजी केबल पुल को कुल 96 केबल अर्थात प्रत्येक लेटरल और सेंट्रल स्पैनों पर 48 केबलों के अनुसार डिजाइन किया गया है। इन केबलों का कुल भार 848.7 एमटी है। वर्तमान तक कुल 47 सैगमेंटों में से केबलों के स्पोर्ट की आवश्यकता वाले 44 सैगमेंट लांच कर दिए गए हैं। शेष 3 सैगमेंटों को डिजाइन के अनुसार बिना स्टे केबलों के लांच किया जाएगा।