फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Agniveer died after being shot near the Line of Control in Poonch

जम्मू कश्मीर: पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास गोली लगने से अग्निवीर की गई जान, सुरक्षाबल मौके पर

Wed, 11 Oct 2023 03:42 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 11 Oct 2023 03:42 PM IST
सार

पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास तैनात एक अग्निवीर की गोली लगने से जान चली गई है। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में यह हादसा हुआ है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Agniveer died after being shot near the Line of Control in Poonch
जवान (फाइल) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के पास तैनात एक अग्निवीर की गोली लगने से जान चली गई है। पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में यह हादसा हुआ है। फिलहाल गोली कैसे लगी। मौके पर पहुंची पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पुंछ जिले के मेंढर उपमंडल के मनकोट इलाके में एलओसी के पास सिपाही (अग्निवीर) अमृतपाल सिंह संतरी के तौर पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बाद में पुलिस दल ने मौके का दौरा किया। 
विज्ञापन


सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि यह घटना दुर्घटनावश लगी आग, आत्महत्या या किसी अन्य कारण से हुई, इसकी पुष्टि की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली लगने से घायल हुए नशा तस्कर की जीएमसी जम्मू में हुई मौत

पुंछ जिले के करमाड़ा क्षेत्र में 24 सितंबर 2023 को नियंत्रण रेखा पर ड्रग्स के साथ तार को पार करते भारतीय सेना की गोलीबारी में घायल हुए स्थानीय युवक मोहम्मद यासिर की उपचार के दौरान जम्मू मेडिकल कॉलेज में सुबह तड़के 2.30 में मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed