फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: agenda of electricity reform decided public hearing, people will also give suggestions

जम्मू-कश्मीर: जनसुनवाई में तय होगा बिजली सुधार का एजेंडा, लोग शंकाओं का समाधान के साथ ही सुझाव भी दे सकेंगे

Sat, 29 Jul 2023 05:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 29 Jul 2023 05:10 PM IST
सार

जम्मू शहर में दो और श्रीनगर में एक शिविर आयोजित किया जाएगा। इन शिविरों में जाकर लोग बिजली के बिल को लेकर अपनी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही सस्ती बिजली मिले, इसको लेकर सुझाव भी दे सकते हैं।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: agenda of electricity reform decided public hearing, people will also give suggestions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिजली के बिल में सुधार और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ने जनसुनवाई करने का फैसला किया है। इसके लिए तीन अगस्त से 12 अगस्त तक जम्मू में दो और श्रीनगर में एक शिविर लगाए जाने हैं। यहां पर आम लोग अपनी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही सुझाव भी दे सकते हैं।

विज्ञापन


इसकी शुरुआत तीन अगस्त को पनामा चौक स्थित विद्युत नियामक भवन के शिविर से होगी। जम्मू-कश्मीर पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए टैरिफ प्लान के निर्धारण और वित्त वर्ष 2023-24 से 2025-26 की अवधि के लिए बिजनेस प्लान एवं मल्टी-ईयर टैरिफ को मंजूरी की मंजूरी के लिए जनसुनवाई करने का फैसला किया है।
विज्ञापन


इसके लिए जम्मू शहर में दो और श्रीनगर में एक शिविर लगाया जा रहा है। इन शिविरों में जाकर लोग बिजली के बिल को लेकर अपनी शंकाओं का समाधान करने के साथ ही सस्ती बिजली मिले, इसको लेकर सुझाव भी दे सकते हैं। चीफ इंजीनियर संदीप सेठ का कहना है कि शिविर में पहुंचकर उपभोक्ता अपनी बात आयोग के सामने रख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन तिथियों में लगेंगे शिविर

तीन अगस्त को पहली जनसुनवाई पनामा चौक स्थित विद्युत नियामक भवन की दूसरी मंजिल पर दोपहर तीन बजे से लेकर शाम पांच बजे तक चलेगी। आठ अगस्त को गांधी नगर के लोक निर्माण विभाग के सभागार में जनसुनवाई सुबह 10.30 से 1.30 बजे तक होगी। जरूरत पड़ी तो दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक भी चलाई जा सकती है। अंतिम शिविर 12 अगस्त को श्रीनगर के पोलो व्यू के बैंक्वेट हॉल में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed