{"_id":"64b1035343b6292a6f0e49a6","slug":"jammu-kashmir-administrative-secretaries-made-incharge-to-monitor-districts-review-development-works-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: जिलों की निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों को बनाया प्रभारी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: जिलों की निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों को बनाया प्रभारी, विकास कार्यों का लेंगे जायजा
Fri, 14 Jul 2023 01:42 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 14 Jul 2023 01:42 PM IST
सार
जम्मू और कश्मीर में पड़ने वाले सभी जिलों के विकास कार्यों की गुणवत्ता और समस्याओं को दूर करने के लिए सचिवों को नामित किया गया है। इससे लोगों की समस्याएं और तेजी के साथ हल होंगी।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के सभी बीस जिलों में विकास कार्यों और अन्य दूसरे मुद्दों के निवारण और निगरानी के लिए प्रशासनिक सचिवों, आयुक्त सचिवों और सचिवों को प्रभारी नामित किया गया है। इसमें 19 आईएएस और एक आईआरएस अधिकारी शामिल हैं। सामान्य प्रशासनिक विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा की ओर से जारी आदेश में वित्त आयुक्त गृह विभाग राज कुमार गोयल को जम्मू का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव जल शक्ति विभाग शालीन काबरा को रियासी, प्रधान सचिव एआरआई व प्रशिक्षण विभाग अशोक कुमार परमार को राजोरी, प्रधान सचिव वन, पारिस्थितिकी व पर्यावरण विभाग धीरज गुप्ता को बडगाम, प्रधान सचिव आवास व शहरी विकास विभाग प्रशांत गोयल को पुलवामा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
प्रधान सचिव पीडब्ल्यूडी/कृषि् उत्पादन विभाग शैलेंद्र कुमार को अनंतनाग, प्रधान सचिव विद्युत विकास विभाग एच राजेश प्रसाद को डोडा, प्रधान सचिव वित्त विभाग संतोष धैतेर्य विद्या को श्रीनगर, प्रधान सचिव उच्च शिक्षा विभाग/स्कूल शिक्षा विभाग/संपदा विभाग आलोक कुमार को सांबा का जिम्मा दिया है।
विज्ञापन
आयुक्त सचिव सामान्य प्रशासनिक विभाग संजीव वर्मा को रामबन का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह आयुक्त सचिव ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग मंदीप कौर को पुंछ, आयुक्त सचिव सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के आयुक्त सचिव प्रेरणा पुरी को कठुआ की निगरानी करने को कहा गया है।
आयुक्त सचिव समाज कल्याण विभाग शीतल नंदा को गांदरबल, आयुक्त सचिव सहकारिता विभाग यशा मुदगुल को उधमपुर, सचिव जनजातीय मामलों के विभाग डॉ. शाहिद इकबाल को शोपियां, युवा सेवा एवं खेल विभाग के सचिव सरमाद हफीज को बांदीपोरा का प्रभार दिया है।
सचिव योजना, विकास व निगरानी विभाग डॉ. राघव लंगर को बारामुला, सचिव स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग भूपेंद्र कुमार को किश्तवाड़, सचिव पर्यटन व संस्कृति विभाग डॉ. सईद आबिद रशीद शाह को कुलगाम और सचिव राजस्व विभाग डॉ. पीयूष सिंगला को कुपवाड़ा का प्रभारी बनाया गया है।