फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir Administrative Council, Panchayat and body representatives will have insurance of 25 lakhs

जम्मू-कश्मीरः प्रशासनिक परिषद का अहम फैसला, पंचायत और निकाय प्रतिनिधियों का होगा 25 लाख का बीमा

Sun, 19 Jul 2020 10:02 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 19 Jul 2020 10:02 AM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Administrative Council, Panchayat and body representatives will have insurance of 25 lakhs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एक बड़े फैसले में पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए 25 लाख के बीमा कवर को मंजूरी प्रदान कर दी है। आतंकवादी घटना में मौत होने पर यह राशि संबंधित प्रतिनिधि के परिजनों को मिलेगी।

विज्ञापन


घाटी में कश्मीरी पंडित सरपंच अजय पंडिता की आतंकियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद जनप्रतिनिधि सरकार से सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। ऐसे में सरकार का यह फैसला आम जनप्रतिनिधियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में सहायक होगा। 
विज्ञापन


सरकार के फैसले से पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों-सरपंच, पंच और बीडीसी अध्यक्ष के साथ ही शहरी स्थानीय निकायों के निर्वाचित सदस्यों का बीमा कवर की सुविधा दी जाएगी। अनहोनी होने पर निर्वाचित प्रतिनिधियों के परिजनों को बीमा कवर से आर्थिक तौर पर राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः जब राजनाथ से बोला जवान- जय हिंद साहब, मैं आईटीबीपी से, सुनते ही सिंह को याद आई वो रात

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू की अध्यक्षता में प्रशासनिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए कहा गया कि इससे जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी और निर्वाचित सदस्यों में सुरक्षा की भावना भी पैदा होगी। जीवन बीमा कवर से निर्वाचित सदस्यों के परिवार अनहोनी घटना होने पर आर्थिक तंगहाली का शिकार नहीं होंगे।
 

ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस ने किया स्वागत

प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित सदस्यों के प्रमुख संगठनों में शामिल ऑल जम्मू-कश्मीर पंचायत कांफ्रेंस के अध्यक्ष अनिल शर्मा के अनुसार आतंकवाद संबंधी घटनाओं में जम्मू-कश्मीर में अब तक 19 सरपंच-पंच जान गंवा चुके हैं। उन्होंने प्रशासनिक परिषद के फैसले को सही दिशा में उठाया गया कदम बताते हुए इसका स्वागत किया है। 

कहा, कोई भी मुआवजा या राशि अपनों को खोने वाले परिवारों का दुख कम नहीं कर सकती, लेकिन 25 लाख के बीमा कवर से निर्वाचित पंचायती सदस्यों में आर्थिक सुरक्षा की भावना पैदा होगी कि आतंकी घटना में जान जाने के बाद उनका परिवार आर्थिक तौर पर खुशहाल बना रहेगा। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं को अल्प अवधि के खनन अधिकार परमिट दिए जाने के फैसले का भी स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed