फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Administration ready deal crowd devotees New Year Vaishno Devi

जम्मू कश्मीर: वैष्णो देवी में नए साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने को प्रशासन तैयार, 500 कैमरों से निगरानी

Mon, 26 Dec 2022 01:57 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 26 Dec 2022 01:57 AM IST
सार

श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर में कई उपाय किए जा रहे हैं। पिछले साल एक जनवरी को मंदिर में पहली बार मची भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 16 घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Administration ready deal crowd devotees New Year Vaishno Devi
माता वैष्णो देवी के दर्शन करने भवन पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : संवाद

विस्तार

माता वैष्णो देवी दरबार में 31 दिसंबर व एक जनवरी को होने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ से निपटने के लिए श्राइन बोर्ड और प्रशासन लगातार उपाय कर रहा है। इन इंतजामों को परखने के लिए लगातार बैठकें भी की जा रही हैं। इसके साथ ही कोरोना के संभावित प्रसार से निपटने के लिए भी दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन कराने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। 

विज्ञापन


एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से निपटने और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए माता वैष्णो देवी मंदिर में कई उपाय किए जा रहे हैं। पिछले साल एक जनवरी को मंदिर में पहली बार मची भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की जान चली गई और 16 घायल हो गए थे।
विज्ञापन


इस घटना ने 13 किलोमीटर लंबे ट्रैक पर भीड़ नियंत्रण व तीर्थयात्रियों की ट्रैकिंग के लिए श्राइन बोर्ड को रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (आरएफआई) शुरू करने के लिए प्रेरित किया। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि नए साल के आसपास भक्तों की भारी भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धालुओं के अपेक्षित प्रवाह के सुचारू नियमन, पूरे ट्रैक, विशेष रूप से भवन क्षेत्र में 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की तैयारी है। तीर्थयात्रियों की भीड़ से बचने के लिए बोर्ड की प्रवर्तन टीमों को 30 दिसंबर से 2 जनवरी तक चार दिनों के लिए भवन में तैनात किया जा रहा है।

यह टीमें सुनिश्चित करेंगी कि जिनके पास वैध ठहरने की पर्ची है उनको छोड़ कर अन्य श्रद्धालु दर्शन करने के तुरंत बाद आधार शिविर कटड़ा लौट आएं।  50,000 तीर्थयात्रियों की दैनिक सीमा से अधिक बढ़ने पर तीर्थयात्रियों को समायोजित करने के लिए श्राइन बोर्ड ने कटड़ा, अर्धकुंवारी, सांझीछत और मनोकामना क्षेत्र में से एक में चार होल्डिंग क्षेत्रों की पहचान की गई है।

इससे पहले श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंशुल गर्ग ने बताया था कि आरएफआईडी आधारित यात्रा पंजीकरण कार्ड न केवल सुरक्षा बढ़ाने के लिए शुरू किए गए हैं, बल्कि तीर्थयात्रियों के बेहतर नियमन के लिए भवन के रास्ते में ट्रैक पर तीर्थयात्रियों की वास्तविक समय पर निगरानी सुनिश्चित होगी। किसी भी तीर्थयात्री को वैध आरएफआईडी कार्ड के बिना आग बढ़ने की अनुमति नहीं होगी। 

मास्क अनिवार्य

कोरोना के के बारे में अधिकारी ने कहा कि सभी हितधारकों को यात्रियों से निपटने के दौरान मास्क पहनने की सलाह दी गई है। श्राइन बोर्ड ने अटका आरती और दर्शन कतार में शामिल होने वाले प्रत्येक तीर्थयात्री के लिए फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed