फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir administration

दो साल में चार बार तबादले से आहत डोडा का यह अधिकारी पहुंचा कैट

विज्ञापन
jammu kashmir administration
जम्मू। डोडा के सहायक राजस्व आयुक्त केसर अहमद भवानी को लद्दाख भेजने के आदेश पर केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) ने रोक लगा दी है। केसर ने सरकार के आदेश को चुनौती दी थी। एडवोकेट सुनील सेठी ने अपीलकर्ता की ओर से राकेश सागर जैन और आनंद माथुर वाली पीठ के समक्ष कहा कि दो साल के भीतर उक्त अधिकारी को चार बार प्रीमेच्योर ट्रांसफर दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह अपने परिवार में अकेले देखभाल करने वाले हैं, जिनके माता-पिता और बेटा कई बीमारियां से जूझ रहे हैं। वह कोर्ट आने से पहले जेएडी के आयुक्त सचिव के समक्ष भी अपनी समस्या को लेकर गए थे। कहा कि उनके तबादले को वापस किया जाए। बताया कि उन्हें जेके यूटी मिलने के बावजूद लद्दाख यूटी में डेपुटेशन पर भेजा जा रहा है। पीठ ने दलीलें सुनने के बाद अपीलकर्ता की अपील जायज बताया। लिहाजा तबादले पर रोक लगा दी है। दो हफ्ते में दूसरे पक्ष को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने के लिए कहा गया है। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed