फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Action on delay in providing services to public fine on 55 officials of Revenue Department

जम्मू कश्मीर: जनता को सेवाएं देने में देरी पर एक्शन, राजस्व विभाग के 55 अधिकारियों पर जुर्माना

Wed, 08 Nov 2023 03:07 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 08 Nov 2023 03:07 PM IST
सार

डॉ. अरुण मेहता ने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने काम किया है। 2021 से 276 एफआईआर दर्ज किए गए, जिसमें 142 के खिलाफ अभियोजन किया गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Action on delay in providing services to public fine on 55 officials of Revenue Department
जम्मू कश्मीर - फोटो : डीआईपीआर

विस्तार

जम्मू-कश्मीर सरकार ने जनता को सेवाएं देने में देरी पर राजस्व विभाग के 55 अधिकारियों पर जुर्माना लगाया है। यह जानकारी देते हुए मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने बताया कि इन सभी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


मुख्य सचिव ने बताया कि यह कदम लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत जनता को समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन सेवाओं तथा ई-सर्विस न देने के कारण उठाया गया है। यह सभी अधिकारी नियत समयावधि का उल्लंघन करने में शामिल रहे हैं। इस वजह से इनके खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है।
विज्ञापन


सतर्कता सप्ताह के समापन परप्रशासनिक अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता तथा जवाबदेही लाने के लिए सरकार गंभीरता से प्रयासरत है। इसके तहत निरोधात्मक तथा सहभागिता दोनों स्तर पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वित्तीय अनुशासन तथा अधिकारों का दुरुपयोग रोकने के लिए बीम्स योजना को लागू किया गया है। इसके जरिये ही डिजिटल भुगतान किया जा रहा है। केंद्र शासित प्रदेश में 55 फ्लैगशिप योजनाओं के तहत 100 प्रतिशत आर्थिक सहायता मुहैया कराया गया है। 2022-23 में 92 हजार विकास कार्यों को पूरा किया गया है जो सबसे अधिक है।

बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव संजीव वर्मा ने बताया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत ऑनलाइन सेवाओं तथा ई-सर्विस समयबद्ध तरीके से प्रदान किया जाना है। इसके उल्लंघन पर ऑटो अपील सिस्टम (एएएस) के जरिये समयसीमा के उल्लंघन के लिए मामला स्वयं उच्चाधिकारियों के पास चला जाता है। 

उन्होंने बताया कि 64 हजार अपील आए जिसमें 32 हजार का निस्तारण कर दिया गया। सरकार व जनता संवाद को और पारदर्शी तथा उपयोगी बनाने के लिए 1075 ई सर्विस को लागू किया गया है जो देश में सबसे अधिक है। इसके अलावा सूचना प्रौद्योगिकी पहल जैसे मोबाइल दोस्त, त्वरित मूल्यांकन प्रणाली, दरवाजे तक सेवाओं को प्रदान करने के लिए डिगिदोस्त, डिजीलॉकर से सेवाओं को लिंक किया गया है। इन सेवाओं के जरिये भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने में कामयाबी मिली है। अभी तक ऑनलाइन सेवाओं के लिए 52 लाख आवेदन आए हैं, जिसमें से 42 लाख का निस्तारण कर दिया गया है।

साढ़े 11 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द

मुख्य सचिव ने बताया कि खाद्य आपूर्ति के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को 100 फीसदी आधार से जोड़ा गया है। साढ़े 11.5 लाख फर्जी राशन कार्ड रद्द किए गए हैं। इससे 1.6 लाख मीट्रिक टन खाद्यान्न बचाकर हर साल होने वाले 230 करोड़ रुपये खर्च को बचाया गया है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली से 90 हजार घरों को जोड़ा गया है।

भ्रष्टाचार पर प्रभावी अंकुश

डॉ. मेहता ने बताया कि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की दिशा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने काम किया है। 2021 से 276 एफआईआर दर्ज किए गए, जिसमें 142 के खिलाफ अभियोजन किया गया। भ्रष्ट अफसरों के खिलाफ 121 ट्रैप किया गया है। इसके साथ ही आय से अधिक संपत्ति मामले में 29 अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

ऑनलाइन शिकायतों के फर्जी निस्तारण की जांच शुरू

सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव ने बताया कि ऑनलाइन शिकायतों के फर्जी निस्तारण की भी शिकायतें मिली हैं। ऐसे मामलों की सरकार ने जांच शुरू कर दी है। दोषी पाए जाने पर अधिकारियों को दंडित किया जाएगा। शिकायतों का फर्जी निस्तारण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed