फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: Accident of former minister Lal Singh car near Ghagwal

जम्मू-कश्मीर: पूर्व मंत्री लाल सिंह की गाड़ी का एक्सीडेंट, एयर बैग खुलने से बाल-बाल बचे

Fri, 10 Feb 2023 02:23 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Feb 2023 02:23 PM IST
सार

पूर्व मंत्री लाल सिंह शादी समारोह में भाग लेकर कठुआ आ रहे थे। हाईवे पर अचानक एक मवेशी उनके गाड़ी के सामने आ गया। इससे हादसा हो गया।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: Accident of former minister Lal Singh car near Ghagwal
पूर्व मंत्री लाल सिंह का क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू पठानकोट नेशनल हाईवे पर वीरवार देर रात सड़क हादसे में डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी के संस्थापक और पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह बाल-बाल बचे। हादसा सांबा जिले के घगवाल से सटे रेई मोड़ के नजदीक हुआ। 

विज्ञापन


लाल सिंह एक शादी समारोह में भाग लेकर कठुआ आ रहे थे। हाईवे पर अचानक एक मवेशी उनके गाड़ी के सामने आ गया। इससे हादसा हो गया। इसमें कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और उसके एयर बैग खुल थे।
विज्ञापन


चालक और लाल सिंह दोनों सुरक्षित हैं। कठुआ में शुक्रवार देर शाम लाल सिंह ने कहा कि वह हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करते हैं। इससे पहले भी उनकी कार हादसे का शिकार हो चुकी है। सीट बेल्ट के चलते उनकी जान बची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी सीट बेल्ट के चलते उनकी जान बच पाई है। उन्होंने लोगों को भी नसीहत दी कि वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed