फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir: 95 percent work of Katra-Banihal rail route completed, train close to reach Valley soon

जम्मू-कश्मीर: कटड़ा-बनिहाल रेल मार्ग का 95 फीसदी कार्य पूरा, घाटी तक ट्रेन जल्द पहुंचने के करीब

Sat, 08 Jul 2023 01:42 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 01:42 AM IST
सार

रेलवे हर दिन कश्मीर को शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुंच रही है। रेल महाप्रबंधक ने काम को देखने के लिए निरीक्षण कटरा से शुरू किया। उसके बाद वह मोटर ट्रॉली से सुरंग टी-वन तक गए।

विज्ञापन
Jammu Kashmir: 95 percent work of Katra-Banihal rail route completed, train close to reach Valley soon
कटड़ा से कश्मीर जा रही रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करते महाप्रबंधक - फोटो : पीआरओ

विस्तार

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक शोभन चौधरी ने जम्मू-कश्मीर में उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां चल रहे अन्य कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। बताया कि 111 किलोमीटर लंबे कटरा-बनिहाल सेक्शन पर चुनौतियों के बीच 95 फीसदी कार्य पूरा किया जा चुका है। शेष पांच फीसदी कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है।

विज्ञापन


रेलवे हर दिन कश्मीर को शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुंच रही है। रेल महाप्रबंधक ने अपना निरीक्षण कटरा से शुरू किया। उसके बाद वह मोटर ट्रॉली से सुरंग टी-वन तक गए। यहां यूएसबीआरएल कोंकण रेल निगम लिमिटेड और एजेंसी के अधिकारियों के साथ कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन


कहा कि यह हिमालय की बेहद चुनौतीपूर्ण भू-भाग वाली परियोजना है। इसके बाद उन्होंने चिनाब पुल पर पहुंचे। यहां पर डुग्गा स्टेशन तक मोटर ट्रॉली से निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के लक्ष्य कठिन हैं और इन्हें पूरा करने के हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने परियोजना के विद्युत सिग्नल और आरओसी के कार्य को प्राथमिकता पर निपटाने के निर्देश दिए। यूएसबीआरएल के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी एसपी माही ने बताया कि 272 किलोमीटर लंबी यूएसबीआरएल परियोजना के 161 किलोमीटर रेलमार्ग को पहले ही खोल दिया गया है।


यहां ट्रेन संचालन जारी है। शेष 111 किलोमीटर लंबे कटड़ाच-बनिहाल सेक्शन पर सभी प्रकार की भौगोलिक और मौसम संबंधी चुनौतियों के बावजूद 95 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शेष भाग का कार्य पूरी गति से चल रहा है। भारतीय रेल हर दिन कश्मीर घाटी को शेष रेल नेटवर्क से जोड़ने के और करीब पहुंच रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed