फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu Kashmir 8th class result declared by State Council of Educational Research and Training

JK Result Class 8th: जम्मू कश्मीर में पहली बार एक साथ जारी हुआ 8वीं कक्षा का परिणाम, 96.6% ने मारी बाजी

Tue, 11 Apr 2023 10:12 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 11 Apr 2023 10:12 AM IST
सार

Jammu Kashmir Result 8th Class: जम्मू कश्मीर में कक्षा आठवीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पहली बार एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद जम्मू और कश्मीर संभाग में एकसाथ आठवीं कक्षा का परिणाम जारी किया गया है।

विज्ञापन
Jammu Kashmir 8th class result declared by State Council of Educational Research and Training
result - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (जेकेएससीईआरटी) ने सोमवार को आठवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। इस बार 96.6 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद यह पहला मौका है जब जम्मू और कश्मीर संभाग के सभी 20 जिलों का आठवीं कक्षा का परिणाम एक साथ जारी किया गया। इस बार कुल 175547 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 169564 सफल रहे हैं। निजी स्कूलों का परिणाम 98.58 प्रतिशत, जबकि सरकारी स्कूलों का 95.2 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन


एक समान शैक्षणिक कैलेंडर लागू होने के बाद इन स्कूलों को साॅफ्ट और हार्ड जोन में बांटा गया है। साॅफ्ट जोन में परीक्षा 27 फरवरी से 10 मार्च तक हुई, जबकि हार्ड जोन में 24 मार्च से आठ अप्रैल तक परीक्षा हुई। कुल 175547 परीक्षार्थियों में से जम्मू संभाग से 88506 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए जिसमें 86132 सफल रहे, जबकि कश्मीर संभाग में 87041 में से 83432 बच्चे सफल रहे। निजी स्कूलों का परिणाम सरकारी स्कूलों के मुकाबले बेहतर रहा। सरकारी स्कूलों के 97932 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें 93055 यानी 95.2 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे। वहीं निजी स्कूलों के 77615 ने परीक्षा दी और 76509 यानी 98.58 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल रहे।
विज्ञापन


जम्मू संभाग में सरकारी स्कूलों के 55380 परीक्षार्थी थे, जिसमें 53230 यानी 93.85 प्रतिशत सफल रहे। कश्मीर संभाग में सरकारी स्कूलों के 42552 परीक्षार्थी थे, जिसमें 39817 यानी 95.81 फीसदी सफल रहे। वहीं निजी स्कूलों की बात करें, तो जम्मू संभाग में निजी स्कूलों के 33120 परीक्षार्थी थे, जिसमें 32894 यानी 97.84 प्रतिशत सफल रहे, जबकि कश्मीर में 44489 परीक्षार्थियों में 43615 यानी 95.53 प्रतिशत सफल रहे। इस परीक्षा परिणाम को जेकेएससीईआरटी की मूल्यांकन प्रकोष्ठ ने तैयार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


JKBOSE 8th Result 2023 कैसे चेक करें

- जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान (DIET) की आधिकारिक वेबसाइट https://dietsrinagar.in/ पर जाएं।
- कक्षा 8वीं के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें।
- पीडीएफ पेज पर अपना रोल नंबर खोजें
- पृष्ठ की जाँच करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले सकते हैं।

इसके अलावा यहां क्लिक कर देखें पूरा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed