फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir:6 Amarnath pilgrims die in 2 days, toll 9

Amarnath Yatra 2023: दो दिन में छह तीर्थयात्रियों की मौत, मृतकों की संख्या बढ़कर नौ पहुंची, 25 लोग जख्मी

Sat, 08 Jul 2023 12:18 AM IST
विमल शर्मा पीटीआई, श्रीनगर
पीटीआई, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 08 Jul 2023 12:18 AM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक अब तक यात्रा के दौरान 25 लोग घायल हुए हैं। जान गंवाने वालों में आठ यात्री और एक आईटीबीपी कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन
jammu kashmir:6 Amarnath pilgrims die in 2 days, toll 9
बालटाल से अमरनाथ गुफा की तरफ रवान होते श्रद्धालु - फोटो : बासित जरगर

विस्तार

अमरनाथ यात्रा के दौरान दो दिनों के भीतर छह लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को अधिकारियों ने बताया कि इस साल अब तक तीर्थयात्रा में मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गई है। इसके कारणों के बारे में अधिकारियों ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है।

विज्ञापन


माना जा रहा है कि मौत का कारण अधिक ऊंचाई और कम ऑक्सीजन के कारण हार्ट अटैक होना सामान्य कारणों में से एक है। अधिकारियों के मुताबिक अब तक यात्रा के दौरान 25 लोग घायल हुए हैं। जान गंवाने वालों में आठ यात्री और एक आईटीबीपी कर्मी शामिल हैं।

विज्ञापन

 3000 और भक्तों को जारी किए गए टोकन

श्रावण मास में भोलेनाथ के दर्शन करने से सौभाग्य प्राप्त होता है। इसके लिए भक्त अमरनाथ यात्रा पर निकले हैं। जम्मू में शुक्रवार को भी तत्काल पंजीकरण के लिए सरस्वती धाम के बाहर लंबी कतारें लगी रहीं। प्रति दिन हजारों भक्त यह काम कर रहे हैं। शुक्रवार शहर के आधार शिविरों में 3000 और भक्तों को टोकन जारी किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 2000 भक्त पहलगाम और 1000 बालटाल रूट से जाएंगे। उधर, राममंदिर में 241 साधु-संतों का तत्काल पंजीकरण हुआ। इनमें 197 पहलगाम और 44 बालटाल मार्ग से जाएंगे। गीता भवन में 51 साधुओं ने तत्काल पंजीकरण करवाया है।


इनमें पहलगाम से 36 और बालटाल मार्ग से 15 साधु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए रवाना होंगे। गीता भवन से शुक्रवार को 661 और वैष्णवी धाम में 1017 भक्तों का तत्काल पंजीकरण हुआ है। पंचायत भवन में 791 पंजीकरण किए गए हैं। इनमें 456 बालटाल और पहलगाम मार्ग से 335 श्रद्धालु जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed