फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu-Kashmir: 52 percent of medical personnel received covid vaccine till now

जम्मू-कश्मीर : अभी तक 52 फीसदी चिकित्सा कर्मियों को मिली कोविड वैक्सीन

Thu, 18 Feb 2021 12:53 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Thu, 18 Feb 2021 12:53 PM IST
विज्ञापन
Jammu-Kashmir: 52 percent of medical personnel received covid vaccine till now
कोरोना वायरस वैक्सीन

जम्मू-कश्मीर में कोविड़ वैक्सीन के निर्धारित लक्ष्य को समय सीमा में हासिल करने के लिए जोर दिया गया है। 20 फरवरी तक पंजीकृत हेल्थ केयर वर्कर्स (चिकित्सा कर्मियों) को वैक्सीन देना निर्धारित किया गया है। वैक्सीन के लिए कुल पंजीकृत 116129 कर्मियों में से अब तक 52 फीसदी ने ही वैक्सीन ली है। इन कर्मियों में अब व्यापक स्तर पर आंगनबाड़ी वर्करों को शामिल किया जा रहा है। इसी तरह वैक्सीन के लिए 270439 फ्रंटलाइन वर्कर पंजीकृत हैं। वि

विज्ञापन


भागीय अधिकारियों को उम्मीद है कि आगामी दिनों में वैक्सीन लेने वाले चिकित्सा कर्मियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। वर्तमान में प्रतिदिन 14 से 18 हजार के बीच चिकित्सा कर्मियों के साथ फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन दी जा रही है। फ्रंटलाइन वर्कर्स में पुलिस कर्मियों, अन्य सुरक्षाबल और सिविल प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं। कश्मीर के कई जिलों में कम टीकाकरण अधिकारियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


वहीं मार्च में सामान्य जनसंख्या को कोविड वैक्सीन देने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना तैयार की गई है। इसमें पचास वर्ष से अधिक आयु वर्ग और बीमार लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुल्लू के अनुसार शीघ्र सामान्य लोगों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें कोविड आधारित एक नई एप के माध्यम से लोगों को पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू के पुराने बस स्टैंड की तस्वीरें देख चौंक जाएंगे, नया बस स्टैंड बनने के बाद भी नहीं मिली राहत

वैक्सीन के लिए आगे आएं कर्मी : निदेशक
स्वास्थ्य निदेशक जम्मू डा. रेणु शर्मा ने बताया कि उन्हें वीरवार को कोविड की दूसरी वैक्सीन लगेगी और वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। कोविड वैक्सीन लेने से प्रदेश में कहीं से कोई बड़ा रिएक्शन का मामला सामने नहीं आया है। यह मानव जीवन के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी कर्मचारियों को वैक्सीन के लिए आगे आना चाहिए। इसमें कोई भ्रांति नहीं रखनी चाहिए। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। ये चिकित्सा कर्मियों के लिए सुनहरा मौका है कि वे निशुल्क वैक्सीन की सुविधा लेकर खुद और अपने परिवार के लिए स्वस्थ व सुरक्षित माहौल बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed