{"_id":"638a280a803dab6d9f23814c","slug":"jammu-kashmir-5-arrested-for-dacoity-posing-as-terrorists-in-kulgam","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकी बनकर डकैती डालने वाले पांच गिरफ्तार, नकली बंदूकें और कई मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: कुलगाम में आतंकी बनकर डकैती डालने वाले पांच गिरफ्तार, नकली बंदूकें और कई मोबाइल बरामद
Fri, 02 Dec 2022 10:08 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Dec 2022 10:08 PM IST
सार
अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई इलाकों से मिली शिकायतों पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए यारीपोरा में एक विशेष मोबाइल चौकी स्थापित की थी।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : PTI (File Photo)
विस्तार
दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में पुलिस ने आतंकी बनकर डकैती डालने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो खिलौने वाली बंदूकें, एक खिलौना पिस्तौल, दो कटर, पांच मोबाइल फोन और पांच फेस मास्क बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल वाहन भी जब्त किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के कई इलाकों से मिली शिकायतों पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन कर कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने इन्हें पकड़ने के लिए यारीपोरा में एक विशेष मोबाइल चौकी स्थापित की थी। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त नजीर मुश्ताक मलिक, खालिद हुसैन दीदाद, रिजवान अहमद दीदाद, कर्मन अहमद दीदाद और अबरार अहमद तेदवा के रूप में हुई है।
विज्ञापन