{"_id":"639d55c15edeff63272ab717","slug":"jammu-kashmir-40-kg-charas-recovered-from-a-truck-going-from-srinagar-to-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से पंजाब जा रहे ट्रक से 40 किलो चरस बरामद, पाकिस्तान से मंगवाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर से पंजाब जा रहे ट्रक से 40 किलो चरस बरामद, पाकिस्तान से मंगवाने की आशंका
Sat, 17 Dec 2022 11:08 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:08 AM IST
सार
पंजाब के पटियाला का रहने वाला मोहन सिंह ट्रक में चरस लेकर श्रीनगर से आ रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर नाका लगाकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के केबिन में छुपाकर चरस रखी हुई थी।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू की नगरोटा पुलिस ने चरस की एक बड़ी खेप बरामद की है। तस्कर पंजाब का रहने वाला है। जो लंबे समय से इस काम में लगा हुआ था। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चरस बरामद कर ली है। केस दर्ज कर मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पंजाब के पटियाला का रहने वाला मोहन सिंह ट्रक नंबर पीबी10 सीजेड 4214 में चरस लेकर श्रीनगर से आ रहा था। पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस ने बन टोल प्लाजा पर नाका लगाकर ट्रक की तलाशी ली। ट्रक के केबिन में छुपाकर चरस रखी हुई थी।
विज्ञापन
यह ट्रक पंजाब से तीन दिन पहले जम्मू पहुंचा था, जो जम्मू से खाली ही श्रीनगर गया था और वहां से खाली ही जम्मू पहुंचा। हैरान करने वाली बात तो यह है कि कश्मीर से करीब 250 किलोमीटर का सफर तय करके और रास्ते में 50 से ज्यादा पुलिस नाकों को क्रास करके यह नगरोटा तक पहुंच गया।
विज्ञापन
ट्रक में 40 किलो चरस रखी गई थी। संभव है कि यह चरस पाकिस्तान से आई हो। हालांकि अभी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी इस खेप को लेकर पंजाब जा रहा था।
इसके बाद इसे देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाना था। मुंबई, महाराष्ट्र जैसे राज्यों में कश्मीर से आने वाली चरस की काफी मांग रहती है। चरस की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है।