{"_id":"6436572d97054d6a19075895","slug":"jammu-kashmir-22-teams-constituted-for-special-summary-revision-of-electoral-rolls-of-kashmir-migrants-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: कश्मीर विस्थापितों की मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन को 22 टीमों का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: कश्मीर विस्थापितों की मतदाता सूची के विशेष सारांश संशोधन को 22 टीमों का गठन
Wed, 12 Apr 2023 12:31 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:31 PM IST
सार
मतदाता सूची में विशेष सारांश संशोधन के लिए शिविर व गैर शिविर क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रमों के लिए 22 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
Election (File)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर में राहत व पुनर्वास प्रवासी विभाग की ओर से कश्मीरी विस्थापितों को उनके मूल निवास के निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची में पंजीकरण सहज बनाने के साथ अधिकतम जागरूकता और सुविधा को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। मतदाता सूची में विशेष सारांश संशोधन के लिए शिविर व गैर शिविर क्षेत्रों में आउटरीच कार्यक्रमों के लिए 22 टीमों का गठन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें जम्मू कश्मीर के अलावा मुंबई, पूणे, बंगलरू, अहमदाबाद, दिल्ली और चंडीगढ़ में आउटरीच कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा दो विशेष टीमों का गठन किया गया है। जिसमें राहत और पुनर्वास आयुक्त (एम) जम्मू कश्मीर की देखरेख में 16 अधिकारियों, 56 कर्मियों और 50 अस्थायी श्रमिक शामिल हैं।
विज्ञापन
जोनल क्षेत्र जागरूकता अभियान के लिए 22 जोन के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बीएलओ घोषित कर घर घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चलाने और मतदाता सूची में कश्मीरी विस्थापितों का नामांकन का काम सौंपा गया है। इस पूरे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान की निगरानी मुख्य निर्वाचन अधिकारी जम्मू कश्मीर की देखरेख में की जा रही है।
विज्ञापन